मुंबई। टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Acche Lagte hain) में काम कर चुकी एक्ट्रेस साक्षी तंवर 49 साल की हो गई हैं। 12 जनवरी, 1973 को राजस्थान के अलवर में पैदा हुईं साक्षी ने इस सीरियल में राम कपूर की प्रेमिका और पत्नी का किरदार निभाया था। करीब 3 साल तक चले इस शो में राम कपूर के साथ साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माए गए लव मेकिंग सीन ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। राम कपूर ने पहली बार साक्षी तंवर के साथ Kissing सीन भी किया था। टीवी के अलावा साक्षी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वो सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में उनकी पत्नी का रोल निभा चुकी हैं। जब इस सीन ने बढ़ाई शो की TRP..
सीरियल में बोल्ड सीन देने वाली साक्षी तंवर पहले तो चुप रहीं लेकिन बाद में उन्होंने भी इसे लेकर चुप्पी तोड़ी थी। साक्षी ने कहा था कि इस सीन पर बेवजह इतना हल्ला मचाया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि इस सीन को करने से पहले उन्हें अपने पेरेंट्स को बहुत मनाना पड़ा था। वो पहले इसके लिए तैयार नहीं थे।
27
बता दें कि राम कपूर और साक्षी तंवर के इस सीन की वजह से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखा गया था। दोनों के बीच करीब 17 मिनट लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। इस इंटीमेट सीक्वेंस में ही राम कपूर ने साक्षी तंवर को Liplock भी किया था।
37
स्क्रीन पर राम कपूर और साक्षी तंवर के इस रोमांटिक सीन ने जबर्दस्त सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच पैशनेट Kiss की चर्चा आज भी होती है। वैसे भी टीवी पर इतनी बोल्डनेस इससे पहले शायद ही किसी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच दिखाई गई हो।
47
साक्षी तंवर और राम कपूर के बीच फिल्माया गया ये इंटीमेट सीन 12 मार्च, 2012 को ऑनएयर हुआ था। इसके बाद तो मीडिया में अगले दिन सिर्फ राम और साक्षी के ही चर्चे थे। इस सीन की वजह से शो की रेटिंग में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला था। बता दें कि इन दोनों की जोड़ी टीवी की आइकॉनिक जोड़ी कहलाती है।
57
करीब 17 मिनट लंबे इस रोमांटिक सीक्वेंस में राम कपूर और साक्षी तंवर कभी एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में चिढ़ाते तो कभी Kiss करते नजर आए थे। इस सीन में दोनों ने दो बार एक-दूजे को किस किया था। वैसे, अमूमन टीवी शोज में किसिंग सीन नहीं दिखाए जाते थे लेकिन इस सीरियल ने सारी सीमाएं तोड़कर एक नई बहस को जन्म दिया था।
67
इस सीन को इंटरनेट पर भी खूब देखा गया और लोगों ने इसे टीवी के हिसाब से बेहद बोल्ड बताया था। कुछ लोगों ने इस सीन की काफी आलोचना की और मजाक भी उड़ाया था। एमटीवी इंडिया ने ट्विटर पर लिखा- राम कपूर और साक्षी तंवर ने शो पर सेक्स किया, अरे एकता से पूछो डर्टी पिक्चर हिट हो गई तो सीरियल भी डर्टी कर देंगी क्या? प्रीतीश नंदी की बेटी रंगीता ने लिखा था- राम और साक्षी ने सेक्स किया? मुझे देखना है।
77
49 साल की साक्षी तंवर ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, 2015 में ऐसी खबर आई थी कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी कर ली है। बाद में साक्षी ने कहा था- इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुझे अब तक ऐसा कोई नहीं मिला, जिससे शादी कर सकूं। हालांकि साक्षी तंवर ने शादी के बिना ही एक बेटी दित्या को गोद लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।