अपने शो की हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी से शरद मल्होत्रा का अफेयर लंबा चला। लेकिन शो खत्म होने के साथ-साथ दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। दरअसल, दिव्यांका एक वक्त के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहती थीं लेकिन शरद इसके लिए तैयार नहीं थे और फिर इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और दोनों अलग हो गए।