Published : Feb 28, 2022, 11:39 AM ISTUpdated : Feb 28, 2022, 03:11 PM IST
मुंबई। 1 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। शिवरात्रि के मौके पर हम बता रहे हैं, टीवी के उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने भगवान शिव का रोल निभाया। इतना ही नहीं, उन्हें आज भी उनके नाम से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए महादेव के किरदार से याद किया जाता है। इन्हीं में से एक हैं रामानंद सागर की रामायण में भगवान शिव का रोल निभाने वाले एक्टर विजय कवीश। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में, जो भगवान शिव का किरदार निभाकर फेमस हुए।
विजय कविश (रामायण, विक्रम और बेताल) :
टीवी सीरियल रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले विजय कविश महादेव (Mahadev) के रोल से पहचाने जाते हैं। शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। यह शो दो 1986 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। विजय कवीश ने रामायण में ही महर्षि वाल्मीकि का रोल भी किया था। 1985 में विजय कवीश ने टीवी सीरियल इधर-उधर से करियर की शुरुआत की थी। विजय कवीश के पिता डायलॉग राइटर थे। विजय कवीश ने अरमान, फूल और सलमा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1988 में शुरू हुए टीवी सीरियल 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। फिलहाल विजय कवीश के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
28
समर जय सिंह :
90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। ये शो दूरदर्शन पर बेहद पॉपुलर हुआ था। समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा और आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ही जानते हैं।
38
मोहित रैना (देवों के देव महादेव)
टीवी एक्टर मोहित ने शो देवों के देव महादेव (Mahadev) में भगवान भेलनाथा का रोल प्ले किया था। इस रोल में उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। यही नहीं लोग उन्हें आज भी इसी कैरेक्टर से याद रखते हैं। मोहित 2019 में आई वेब सीरिज 'काफिर' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी मेजर करन कश्यप का रोल प्ले कर चुके हैं।
48
सौरभ राज जैन (महाकाली)
टीवी शो 'महाभारत...' में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ राज जैन भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में ये रोल प्ले किया है। सौरभ टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में भी काम कर चुके हैं।
58
रोहित बख्शी (सिया के राम)
रोहित बख्शी ने भी टीवी सीरियल 'सिया के राम' में भगवान शिव (Shiv) का रोल प्ले किया है। बता दें कि रोहित टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। रोहित 2019 में टीवी शो 'मैं भी अर्द्धांगिनी' में नजर आ चुके हैं।
68
हिमांशु सोनी (नीली छतरी वाले)
हिमांशु टीवी शो 'नीली छतरी वाले' के कई एपिसोड्स में भगवान शिव (Shiv) का रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं। हिमांशु ने परवरिश और द्वारकाधीश जैसे धार्मिकि टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
78
कुशाल पंजाबी (क्या हाल मिस्टर पांचाल)
एक्टर कुशाल पंजाबी ने टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में भगवान शिव (Shiv) का रोल प्ले किया था। हालांकि, 26 दिसंबर, 2019 को कुशाल पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने पारिवारिक कारणों के अलावा डिप्रेशन की वजह से ये कदम उठाया था।
88
मुकेश सोलंकी :
टीवी सीरियल 'गणेश लीला' में शिव का किरदार प्ले करने वाले मुकेश सोलंकी भी अपने इसी रोल से फेमस हुए थे। मुकेश सोलंकी टीवी शो 'जय जय बजरंग बली' में भी शिव का रोल निभा चुके हैं। वो फिलहाल कुछ टीवी शोज के लिए काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।