तारक मेहता.. की दयाभाभी ने 5 साल पहले मुंबई के इस चार्टर्ड अकाउंटेंट से की थी शादी, ऐसा है वेडिंग एल्बम

Published : Nov 24, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Nov 28, 2020, 10:49 PM IST

मुंबई. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (aarak mehta ka ooltah chashmah) में दयाभाभी (daya bhabhi) का रोल प्ले करने वाली दिशा वाकाणी (disha vakani) की शादी को पांच साल हो गए है। 24 नवंबर, 2015 को उन्होंने मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर परीहा के साथ सात फेरे लिए थे। यह पूरी तरह प्राइवेट अफेयर था, जिसमें दिशा और मयूर के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा फ्रेंड्स के अलावा 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर असित मोदी मौजूद थे। शादी के दो दिन बाद दिशा ने मुंबई में अपने फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन रखा था। इसमें 'तारक मेहता की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। बाबूजी चंपकलाल गड़ा (अमित भट्ट) पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। वहीं, तारक मेहता (शैलेष लोढ़ा), माधवी भिड़े (सोनालिका जोशी), सोनू (निधि भानुशाली), रोशन सिंह सोढ़ी (गुरुचरण सिंह) और पत्रकार पोपटलाल (श्याम पाठक) सहित सभी अपनी-अपनी रियल फैमिली के साथ नजर आए थे। आपको बता दें कि दिशा ने 37 साल की उम्र में शादी करने का फैसला लिया था। और शादी के बाद वे शो में नजर नहीं आई।

PREV
19
तारक मेहता.. की दयाभाभी ने 5 साल पहले मुंबई के इस चार्टर्ड अकाउंटेंट से की थी शादी, ऐसा है वेडिंग एल्बम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया बेन अपनी एक्टिंग के कारण बेहद फेमस हो चुकी हैं। 42 साल की दिशा वकाणी यानी दया बेन का जन्म गुजरात में हुआ। 

29

दिशा शुरू से ही एक्टिंग से जुड़ी हुई है। बता दें कि उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। दया बेन को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल करन पड़ा था। उन्होंने कई सीरियल्स में फ्री में भी काम किया

39

दिशा वकाणी की शादी नवंबर, 2015 में हुई। उन्होंने मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर परीहा के साथ सात फेरे लिए। 2017 में उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। 

49

कपल की लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प थी। एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने बताया कि हम दोनों की मुलाकात किसी के जरिए नहीं हुई थी। एक कॉमन चीज थी जिसके जरिए हम मिले और फिर थोड़े समय तक दोनों मिलते रहें। इसके बाद शादी करने का फैसला लिया।

59

दिशा वकाणी ने शुरुआती दौर में बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 

69

बता दें कि दिशा वकाणी ने शाहरुख खान की देवदास, आमिर खान की मंगल पांडे : द राइजिंग, सी कंपनी और ऋतिक रोशन की जोधा अकबर, लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

79

शादी के बाद से ही दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर नहीं आ रही है। वह फिलहाल फैमिली के साथ वक्त बिता रही है।

89

हालांकि, शो के प्रोड्यूसर कई बार उन्हें शो में वापस लाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन दिशा और उनके पति की शर्तों के चलते अभी तक बात नहीं बन पाई है।

99

अपनी बेटी के साथ दिशा वकाणी।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories