शामली ( Uttar Pradesh)। महज 2 फीट और 3 इंच का एक शख्स शादी करने के लिए परेशान है। वो इसके लिए सीएम रह चुके अखिलेश यादव तक गुहार लगा चुका है। लेकिन, उसकी मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी खबर मीडिया में आने पर उसके बाद अब दर्जनों लड़कियों के शादी के लिए फोन आ रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भी उसे मिलने के लिए मुंबई बुलाया है। जिसकी खबर लगने पर 28 साल के अजीम मंसूरी की खुशी का ठिकाना नहीं है।