चंदौली (उत्तर प्रदेश). अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद वहां की स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। लोगों को अपनी जान का डर सता रहा है। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे हैं। भारत सरकार वहां से अपने नागरिकों को वापस निकलाने में लगी हुई है। अफगानिस्तान एक फैक्ट्री में करीब 18 भारतीय मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने सरकार से बाहर निकालने की गुहार लगाई है। इन मजदूरों में सबसे ज्याद उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग हैं। इन्हीं में एक युवक चंदौली का रहने वाला सूरज भी शामिल है। जिसके परिवार का बुरा हाल है, उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। आइए जानते हीं इस परिवार की दर्दभरी कहानी...