संत रविदास मंदिर में प्रियंका गांधी ने कुछ इस तरह की पूजा, सिर पर रखा दुपट्टा-PHOTOS

Published : Feb 27, 2021, 01:06 PM ISTUpdated : Feb 27, 2021, 03:49 PM IST

वाराणसी (Uttar Pradesh) । संत रविदास के 644वीं जयंती पर शनिवार को दर्शन-पूजन और लंगर करने वालों का तांता लगा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भेजा। इसके बाद कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दर्शन पूजा किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। ऐसे में हम आपको मंदिर में आने वाले बड़े नेताओं की तस्वीर भी दिखा रहे हैं, साथ ही उनके बारे में बता रहे हैं।

PREV
15
संत रविदास मंदिर में प्रियंका गांधी ने कुछ इस तरह की पूजा, सिर पर रखा दुपट्टा-PHOTOS

संत रविदास के जन्मस्थान मंदिर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने उनकी प्रतिमा के सामने मत्था टेकते हुए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मंदिर में संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास ने कुशल क्षेम पूछते हुए प्रियंका से लंगर छकने के लिए पूछा तो प्रियंका ने कहा कि अभी पानी पी लूंगी। 

25

प्रियंका गांधी ने संत निरंजन दास से पूछा आपने प्रसाद ले लिया है तो उन्होंने कहा कि अभी सत्संग पंडाल जाना है। इसपर प्रियंका ने कहा कि उधर से लौटते समय प्रसाद ले लूंगी। साथ में आए नेताओं से भी प्रियंका ने संत निरंजन दास से परिचय कराया। 

35

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का संत रविदास मंदिर में यह दूसरा दौरा है, इसके पहले पिछले साल भी आई थी। जहां दर्शन पूजन करने के साथ ही लंगर में प्रसाद ग्रहण किया था।
 

45

प्रियंका गांधी के पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संत रविदास के 644वीं जयंती पर सीर गोवर्धन मंदिर दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार और पीएम मोदी के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि संत रविदास के यहां सभी को आना चाहिए। उनका अनुसरण सभी को करना चाहिए।

55

पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संत रविदास की जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन त्याग और बलिदान का था। रविदास जी का जीवन लोगों को जोड़ने का था और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories