Published : Nov 13, 2020, 04:01 PM ISTUpdated : Nov 13, 2020, 07:43 PM IST
अयोध्या (Uttar Pradesh) । भगवान राम की नगरी अयोध्या आज दुल्हन की तरह सजी है। 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। इस बार राम के दीदार में अयोध्या का 16 श्रृंगार किया गया। नदी किनारे बने 24 घाट भी दीये की रोशनी से जगमगा उठें। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि आज अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम हुआ है। 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाने का का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज किया गया। इसी दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया था। आइये देखते हैं तस्वीरों में अयोध्या का दीपोत्सव, जिसपर है पूरे दुनिया की नजर।
दीपोत्सव पर अयोध्या में घाट पर दीप जलाने में लगे लोग।
329
कुछ इस तरह जगमगा रही राम नगरी।
429
घाट पर कुछ तरह से जलाये गए दीप।
529
घाट पर दीप जलाते लोग।
629
492 साल बाद यह मौका आया है, जब अयोध्या भगवान श्रीराम के भव्य स्वागत की गवाह बनी।
729
दीपावली के पहले कुछ इस तरह से जगमगा रही राम लला की नगरी अयोध्या।
829
रामकथा पार्क में अतिथियों के लिए अलग व संत-धर्माचार्यों के लिए एक ऊंचा मंच बनाया गया है।
929
राम की पैड़ी में भव्य लेजर शो हुआ।
1029
इलेक्ट्रिक कलश, दीप, झालर लाइटिंग के माध्यम से संपूर्ण रामनगरी को रोशन की गई है। सरयू पुल पर भी भव्य सजावट के लिए विद्युत झालरें लगाईं गई ।
1129
दीपोत्सव पर अयोध्या का नजारा।
1229
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। इस दौरान 1 लाख 65 हजार दीप जले थे, तब से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं और हर साल विश्व रिकार्ड बन रहा है।
1329
लेजर शो से सुनाई गई श्री राम की कहानी।
1429
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जय श्रीराम का जयघोष।
1529
सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण से पांच सदी और हमारी कई पीढ़ियों का संकल्प पूरा हुआ है। यह अवसर पीएम मोदी ने हमें दिया है।
1629
सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देश और दुनिया देख रही है।
1729
सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देश और दुनिया देख रही है।
1829
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान राम और माता सीता की आरती की।
1929
सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण से पांच सदी और हमारी कई पीढ़ियों का संकल्प पूरा हुआ है। यह अवसर पीएम मोदी ने हमें दिया है।
2029
हेलीकॉप्टर से सरयू तट पर उतरे भगवान राम, सीता जी व लक्षमण के स्वरूप। त्रेतायुग की स्मृति जीवंत हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन ने रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की।
2129
अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला की आरती किया।
2229
दीपोत्सव में पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर गईं। जहां रामलला की पूजा की।
2329
अयोध्या पहुंची सीएम योगी आदित्यनाथ
2429
भगवान राम, लक्ष्मण, माता जानकी के साथ मनु वशिष्ठ की पूजा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या।
2529
राम लला के स्वागत को अयोध्या में संस्कृतियों की सतरंगी छटा बिखरी। गुजरात से लेकर बुंदेलखंड तक 7 अनूठी संस्कृतियों के दर्शन सरयू तट पर एक साथ हुआ।
2629
योगी सरकार ने दीपोत्सव को खास बनाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखण्ड, ब्रज और बुंदेलखंड के लोक कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अयोध्या आमंत्रित किया।
2729
सुबह रामायण पर आधारित 11 झांकियां निकाली गईं।साकेत कॉलेज से लेकर रामकथा पार्क तक रामराज्य सा नजारा दिख रहा है। ढोल-नगाड़े व भांगड़ा पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हो रहा है।
2829
भगवान राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण की झलक पाने के लिए अयोध्या वासियों की भीड़ उमड़ी। नगरवासी उन पर पुष्पवर्षा किया। शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।