CM योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, गायों को खिलाया गुड़, चना, देखिए तस्वीरें

Published : Mar 21, 2021, 12:54 PM IST

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए हैं। हमेशा की तरह सीएम ने पूजा-पाठ किए। गायों को गुड़ और चना खिलाए। इसके बाद जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसे हम आपको दिखा रहे हैं।

PREV
14
CM  योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, गायों को खिलाया गुड़, चना, देखिए तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की पूजा किए। इसके बाद महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया।
 

24

मुख्यमंत्री योगी गोशाला गए और गायों को गुड़ व चना खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सीएम योगी ने हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया।

34

जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी आए। मुख्यमंत्री योगी एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार के बाहर एक वृद्ध दिव्यांगजन से मिलकर उन्होंने उसका हाल चाल भी लिया।
 

44

मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किए। साथ ही कृषकों को मिनी किट एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण, कृषि विकास पुस्तिका का विमोचन तथा किसान भाइयों से संवाद किए। 
 

Recommended Stories