ठंड और कोहरे से आगे भी रहेंगे परेशान, जानिए किस राज्य में क्या है हाल

ठंड और कोहरे का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश के समेत देश के कुछ अन्य जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण विजिबिलिटी कम रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीच जाने वाला है। आइये जानते हैं किस राज्य में क्या रहा है हाल।

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2020 5:15 AM IST / Updated: Dec 14 2020, 11:07 AM IST

18
ठंड और कोहरे से आगे भी रहेंगे परेशान, जानिए किस राज्य में क्या है हाल

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन उसके बाद उसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

28

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई। वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।

 

38

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आ रहीं नम हवाओं ने पश्चि‍म यूपी में पारा लुढ़काया है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। अभी लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। रविवार को दिन में धूप निकली। मगर ठंडी हवा चली।

48

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सोमवार को कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

58

मध्य प्रदेश कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कई जगहों पर बारिश हुई है।

68

महाराष्ट्र में मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, बिहार में भी कोहरे के चलते आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

78

दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है। पारा 9.8 डिग्री तक पहुंच चुका है।
 

88

बताते चले कि सोमवार को भी घने कोहरे का असर बरकरार रहा। इसके चलते वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वहीं जन जीवन प्रभावित रहा। कोहरे और शीतल हवाओं के चलते बाजार और दुकानों पर असर पड़ रहा है। सफर करने वालों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। लोग घरों में दुबके है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos