बहन की खुशी बर्दाश्त नहीं कर सके भाई, पिता के सामने सीने में मार दी गोली, फिर जमीन में गाड़ दी लाश

Published : Dec 12, 2020, 04:34 PM ISTUpdated : Dec 12, 2020, 05:39 PM IST

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश). देश में इस समय लव जिहाद को लेकर चर्चा चल रही है। जिसे लेकर कई राज्य सरकारें कानून बनाने की बात कर रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक लड़की को लव मैरिज करना इतना भारी पड़ गया कि उसके भाइयों ने उसकी दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। इस खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

PREV
16
बहन की खुशी बर्दाश्त नहीं कर सके भाई, पिता के सामने सीने में मार दी गोली, फिर जमीन में गाड़ दी लाश

दरअसल, ऑनर किलिंग की यह घटना मैनपुरी जिले की है, जहां कुछ दिन पहले यहां की रहने वाली एक लड़की अपने गांव के लड़के से प्रेम करने लगी। इसके बाद उसने 12 जून को अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया। फिर वह दोनों दिल्ली में जाकर त्रिलोकपुरी इलाके में रहने लगे। लेकिन बहन का लव मैरिज करने उसके परिवार और भाइयों को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसे मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बना ली।

26

शादी के बंधन में बंधने के कुछ दिन बाद लड़की को उसके भाइयों ने फोन लगाकर बड़े प्यार से बात कर मिलने के लिए घर बुलाया। अचानक भाईयों का इस तरह बात करने से बहन काफी खुश थी, जहां उसने अपने पति से कहा देख लो मैंने कहा था एक ना एक दिन मेरे घरवाले मान जाएंगे। लेकिन उसे क्या पता था कि जिनसे वह मिलने के लिए जा रही है, वह उसकी हत्या करने वाले हैं।
 

36


आरोपी भाइयों ने पहले तो बहन को समझाया कि वह निचली जाति के लड़के को भूल जाए। लेकिन वह कहने लगी वह अब मेरा पति है उसके बिना मैं जिंदा नहीं रहूंगी इसके बाद भाइयों ने पिता के सामने बहन के सीने में गोली मार दी। फिर शव को अपने ही खेत में गाड़ दिया।

46


काफी दिन हो जाने के बाद जब लड़की वापस नहीं लौटी तो पति अनहोनि की अशंका हुई और उसने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद वह अपने चाचा और मां के साथ पत्नी के मायके पहुंच गया। जहां उसको बताया गया कि लड़की तो यहां से दिल्ली के लिए एक सप्ताह पहले ही निकल चुकी है। 

56


कुछ देर बाद जब पुलिस आरोपियों के घर पुलिस पहुंची तो उनको भी वह शुरुआत में गुमराह करतेर हे। लेकिन बार-बार बयान बदलने से उनकी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने जब मृतका के भाइयों से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा गुनाह कबूल कर लिया।

66


मामले की जानकारी देते हुए मैनपुरी एसपी अविनाश पांडेय ने बताया,10 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला की लाश घर से 600 मीटर की दूरी मिली। कड़ी मशक्कत के बाद शव को जमीन खोदकर निकाला गया।

Recommended Stories