कानून व्यवस्था पर दो घंटे मौन पर बैठी प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर हमला कर कहा- यह कैसा विकासवाद

लखनऊ. तीन दिन के दौरे पर आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है।  प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद लखनऊ दौरे पर हैं। आइए जानते हैं प्रियंका के दौरे में क्या-क्या खास है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2021 5:25 AM IST / Updated: Jul 16 2021, 06:50 PM IST

17
कानून व्यवस्था पर दो घंटे मौन पर बैठी  प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर हमला कर कहा- यह कैसा विकासवाद

प्रियंका गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री यहां पर आए। उन्होंने कहा योगी को उन्होंने प्रमाण पत्र दे दिया कि कोरोना की लहर में कितना अच्छा काम किया है। उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है तो मैं पूछना चाहती हूं कि यह कैसा विकासवाद है? जब करोना की दूसरी लहर चल रही थी तो आपने पंचायत के चुनाव कराए जिस कारण कई लोग संक्रमित हुए।  कितने शिक्षकों की मौत हो गई लेकिन आपने  चुनाव करवाए।

27

2 घंटे का मौन
प्रियंका ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, फिर गांधी प्रतिमा के पास उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हिंसा और प्रदेश में जंगल राज तथा भय के माहौल के खिलाफ 2 घंटे तक मौन रहीं। 
 

37

जगह-जगह लगाए गए पोस्टर
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी ऑफिस को प्रियंका के पोस्टरों से सजाया गया है। वो कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को भी संबोधित करेंगी।

47

2022 के लिए बनेगी रणनीति
प्रियंका गांधी लखनऊ में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तय करेंगी। इस बैठक में यूपी कांग्रेस के कई बड़े और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रियंका इससे पहले दिसंब 2019 में लखनऊ आई थीं अब करीब डेढ़ साल बाद वो लखनऊ दौरे पर हैं। 

57

ब्लॉक अध्यक्षों  के साथ करेंगी मीटिंग
शनिवार को प्रियंका गांधी अमेठी व रायबरेली ब्लॉक अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष, पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।

67

पूर्व MP,पूर्व MLA के साथ बैठक करेंगी
17 जुलाई को वह ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ पूर्व MP,पूर्व MLA,जिला, शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। वह पूर्व फ्रंटल और डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ भी बातचीत करेंगी। 

77

पीएम ने भी किया था दौरा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी गुरुवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्धाटन किया था। पीएम मोदी के दौरे के एक दिन बाद अब प्रियंका गांधी यूपी दौरे पर हैं।  
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos