Published : Nov 13, 2020, 03:28 PM ISTUpdated : Nov 13, 2020, 07:10 PM IST
अयोध्या (Uttar Pradesh) । अयोध्या में आज से ही दीपोत्सव की तैयारी चल रही हैं। दीपोत्सव के मौके पर झांकियां निकाली गई। जिसमें रामायण की झलक देखने को मिली। बता दें कि राम मंदिर में पहली बार 11 हजार दीप जलेंगे। 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है। जी हां तीन दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां इस बार राम के दीदार में अयोध्या का 16 श्रृंगार हो रहा है। नदी किनारे बने 24 घाट भी दीये की रोशनी से जगमगा उठेंगे। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि आज अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे लेकर तमाम तैयारियां, सजावत पूरी की जा चुकी है। खबर है की सीएम शाम को पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रयास होगा कि पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो सके। आइये देखते शानदार तस्वीरें एक क्लिक में।
दीपोत्सव के दौरान भगवान राम के जयकारा लगाते सीएम योगी आदित्यनाथ।
227
सीएम योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण से पांच सदी और हमारी कई पीढ़ियों का संकल्प पूरा हुआ है। यह अवसर पीएम मोदी ने हमें दिया है।
327
ताड़का राक्षस की निकाली गई झांकी।
427
भगवान राम की निकाली गई झांकी। साथ में चारों भाई और हनुमान।
527
अहिल्या के दृश्य का मंचन करते कलाकार।
627
अयोध्या में निकाली गई राम भगवान की झांकी।
727
राम लला की नगरी में पारंपरिक नृत्य करती महिलाएं।
827
कुछ इस तरह से राम नगरी की सड़कों पर चल रहे कार्यक्रम।
927
कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिला कलाकार।
1027
अपने हुनर का प्रदर्शन करते कलाकार।
1127
दीपोत्सव पर जश्न मनाती महिला कलाकार।
1227
रंगों और खुशियों से सराबोर है शोभा यात्रा। लोग उत्साह और उल्लास से भरे हुए हैं।
1327
मनमोहक प्रस्तुति देते कलाकार।
1427
अयोध्या नगरी में निकाली गई राम भगवान की शोभा यात्रा।
1527
राम लला की नगरी में निकली शोभा यात्रा।
1627
शोभा यात्रा के दौरान युद्ध के दृश्य का हो रहा मंचन।
1727
दीपोत्सव पर खुशिया मनाते अयोध्या के लोग।
1827
सड़क पर भी इस तरह से हो रहे कार्यक्रम।
1927
मयूर नृत्य प्रस्तुत करती महिला कलाकार।
2027
मनमोहक प्रस्तुति देती महिला कलाकार।
2127
भगवान राम की निकली झांकी।
2227
कुछ इस अंदाज में अपनी प्रस्तुति देती ये महिला महिला कलाकार।
2327
अयोध्या में राम जी की निकली शोभा यात्रा।
2427
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भगवान राम और माता सीता की आरती करते हुए।
2527
सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देश और दुनिया देख रही है।
2627
सीएम योगी ने कहा कि आज राम वनगमन मार्ग, रामायण सर्किट सहित तमाम योजनाओं की परिकल्पनाएं साकार हो रही हैं। कृष्णा सर्किट और अन्य योजनाओं के माध्यम से पवित्र धामों को पर्यटन जोड़ा जा रहा है।
2727
सीएम योगी ने कहा कि पहले सरकारें पंच कोसी, 84 कोसी परिक्रमाओं को रोकती थीं। आज की सरकार इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए काम कर रही है।