कौन हैं पूर्व IAS एके शर्मा जिन्हें UP में BJP ने दिया बड़ा पद, गुजरात से दिल्ली तक PM मोदी के रहे साथी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच कुछ दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईएस अफसर एके शर्मा (अरविंद शर्मा) को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यह घोषणा की है। बता दें कि एके शर्मा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबियों में होती है। हालांकि पहले चर्चा यह भी थी कि उनको डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं एसके शर्मा, जिनको कुछ ही दिन में दे दिया गया इतना बड़ा पद...

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2021 11:34 AM IST / Updated: Jun 19 2021, 05:51 PM IST

14
कौन हैं पूर्व IAS एके शर्मा जिन्हें UP में BJP ने दिया बड़ा पद, गुजरात से दिल्ली तक PM मोदी के रहे साथी

दरअसल, अरविंद कुमार शर्मा मूलरुप से मऊ जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म  11 अप्रैल 1962 को हुआ और  वह भूमिहार ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर डिग्री प्राप्त किए हैं। वह 1988 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी रहे हैं।
 

24

एके शर्मा ने साल 2001 से लेकर 2013 तक गुजरात के सीएम रहते नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है। इतना ही नहीं वह 18 साल से मोदी के भरोसेमंद अफसर रहे हैं। डेपुटेशन पर उनको PMO में ज्वॉइंट सेक्रेटरी बनाए गया था। वहीं साल 2017 में उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया। वह पीएमी मोदी की टीम में 'एके' के नाम से मशहूर है।
 

34

अरविंद कुमार शर्मा की टाटा नैनो को गुजरात लाने, राज्य में निवेश और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजनों में इनकी भूमिका अहम रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी और अमेरिका से स्ट्रक्चरिंग टैरिफ की ट्रेनिंग भी ली है।

44

एके शर्मा ने कुछ माह पहले ही अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हुए हैं। जबकि एमएसएमई सचिव के तौर पर उनका दो साल का कार्यकाल अभी बाकी था। इसके बाद विधान परिषद के लिए चुने गए थे और पूर्वांचल में संगठन की राजनीति में काफी सक्रिय देखे गए थे। एक सप्ताह पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos