4. सोनभद्र में 11 बच्चों का नरसंहार: एक साल पहले साल 2019 में सोनभद्र जिले के उम्भा गाव में एक नरसंहार हुआ था, जिसके आने के बाद खलबली मच गई थी। बताया जाता है कि ऐसी घटना यूपी में 30 से 40 वर्ष बाद हुई थी। जहां 11 आदिवासियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। बताया जाता है कि जमीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था। पूरे गांव में मातम पसर गया था, लोग कई दिनों तक घरों में छिप गए थे। इस खूनी नरसंहार का खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अपराधी सरेआम गोली मारते दिखाई दे रहे थे। इस घटना ने भी पूरे राज्य सरकार को हिलाकर रख दिया था। देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी यह मामला उठने लगा था।