आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, एएसपी दीपक भूकर, एसपी सिटी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके से चार खोखे मिले। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना गृहकलह का परिणाम लग रही है। आरोपित महिला शबाना गिरफ्तार है। उसने बताया कि आलिया से उसके पति ने प्रेम विवाह किया था। वह गर्भवती थी। बच्चा होने पर संपत्ति का बंटवारा होता। इसलिए हत्या कर दी।