ब्रेकअप के बाद प्रेमी सोशल साइट्स पर बेचने लगा प्रेमिका के अश्लील वीडियो, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- बदला लेना है

नोयडा(Uttar Pradesh). नोएडा पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिवेंज पोर्न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर अपनी पूर्व प्रेमिका के अश्लील वीडियो व फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड करने का आरोप था । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ में लगी हुई है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2020 10:58 AM IST / Updated: Jun 08 2020, 05:04 PM IST

15
ब्रेकअप के बाद प्रेमी सोशल साइट्स पर बेचने लगा प्रेमिका के अश्लील वीडियो, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- बदला लेना है

मामला यूपी के नोयडा का है। यहां की रहने वाली एक लडकी से पश्चिम बंगाल के एक युवक ने पहले दोस्ती की।  फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदली और बाद में मामला लिव-इन-रिलेशनशिप तक पहुंच गया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

25

दोनों एक दूसरे के साथ तकरीबन 4 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे।  उसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और दोनों का सम्बन्ध उसी समय से खत्म हो गया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

35

एक दिन लड़की ने देखा कि सोशल साइट्स फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और कई पोर्न साइट्स पर उसका अश्लील वीडियो अपलोड किया जा रहा है और वायरल किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई वेबसाइट पर पेटीएम के जरिये फोटो और वीडियो बेची जा रही है। 
(प्रतीकात्मक फोटो)
 

45

अपने अश्लील वीडियो सोशल साइट्स पर देखते ही लड़की के होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी शिकायत नोयडा पुलिस से की । पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से लड़की के पोर्न वीडियो अपलोड कर उसे बेचने वाले युवक को ट्रेस करना शुरू किया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

55

इस दौरान युवक की लोकेशन पश्चिम बंगाल में ट्रेस हुई। नोयडा पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद उस पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल युवक उस लडकी के साथ कई साल रिलेशनशिप में था। लेकिन उसके बाद उसका लड़की से ब्रेकअप हो गया। उसी का बदला लेने के लिए उसने लड़की के पोर्न वीडियो सोशल साइट्स पर बेंचना शुरू कर दिया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos