बदमाशों के हमले में घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत, भांजी से छेड़खानी का विरोध करने पर मारी थी गोली

Published : Jul 22, 2020, 10:41 AM IST

गाजियाबाद(Uttar Pradesh). गाजियाबाद में बदमाशों के हमले में घायल पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार रात बदमाशों ने सरेआम उनके सिर में गोली मारी थी। हमले के वक्‍त उनकी दो बेटियां भी उनके साथ थीं। इसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से घायल विक्रम को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं SSP कलानिधि नैथानी ने एक चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

PREV
16
बदमाशों के हमले में घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत, भांजी से छेड़खानी का विरोध करने पर मारी थी गोली

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस सीसीटीवी फुटेज में विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जाते दिख रहे थे। उसी वक्‍त बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनकी पिटाई शुरू की उसके बाद एक बदमाश ने सिर में सटाकर गोली मार दी। इस मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

26

विक्रम जोशी की बड़ी बहन पायल के मुताबिक मार्च 2019 में होली के दिन उनकी बड़ी बेटी से कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद विक्रम ने भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ कुछ दबंगों के खिलाफ विजय नगर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसी के बाद से दबंग विक्रम को अपना दुश्मन मानने लगे थे।

36

सोमवार शाम विक्रम की भांजी का जन्मदिन था, वहां पर विक्रम अपनी दोनों बेटियों के साथ गए थे, वहां से रात तकरीबन 10 बजे वापस आते समय 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की। उसके बाद बदमाश विक्रम जोशी के सिर में सटाकर गोली मारकर फरार हो गए। पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन मदद नहीं मिली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

46


विक्रम को इलाज के लिए गाजियाबाद के यशोदा हास्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था, काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर पत्रकार विक्रम जोशी को बचा नहीं सके और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
 

56

परिजनों का आरोप था कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। छेड़छाड़ की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्रकार विक्रम जोशी के परिवारवालों ने प्रताप विहार चौकी इंचार्ज राघवेंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंप दी गई।परिजनों का आरोप था कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। छेड़छाड़ की सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्रकार विक्रम जोशी के परिवारवालों ने प्रताप विहार चौकी इंचार्ज राघवेंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को सौंप दी गई।

66

एसएसपी कालनिधि नैथानी ने मंगलवार को बताया था कि इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन में दो नामजद आरोपियों रवि और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इन दोनों के सात साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने रवि, छोटू, मोहित, दलवीर, आकाश, योगेंद्र, अभिषेक हलका, अभिषेक मोटा और शाकिर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बाकी आरोपियों की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं।

Recommended Stories