पंचतत्व में विलीन हुए राम के कल्याण: बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि, आखिरी विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब

Published : Aug 23, 2021, 03:56 PM ISTUpdated : Aug 23, 2021, 04:54 PM IST

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश). यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा गांव में गंगा किनारे किया गया। इस तरह राम भक्त कल्याण पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहां देखो वहां भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक गमगीन दिखाई दिए। यह मार्मिक पल देख सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में आहूति दी। तस्वीरों में देखिए एक झलक देखने उमड़ा जनसैलाब...

PREV
18
पंचतत्व में विलीन हुए राम के कल्याण: बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि, आखिरी विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम सफर में श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।
 

28

दरअसल, रविवार शाम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ लाया गया था। जहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रातभर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की काफी संख्यां में भीड़ उमड़ी। 

38


तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई है। सड़कों पर चारों तरफ ओर भीड़ ही भीड़ दिख रही है। 
 

48

अंतिम शव यात्रा वाले शव को आगे की तरफ फूलों से सजाया गया था। वहीं पीछे की जगह खाली रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन कर सकें।

58

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी अलीगढ़ और बुलंदशहर जिला प्रशासन के हाथ में है। दोनों जिलों की पुलिस-फोर्स अंतिम यात्रा में तैनात है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी व्यवस्था देख रहे हैं।

68

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके नाम की कई घोषणांए की हैं। जिसमें  5 जिलों के एक-एक मार्ग का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने का ऐलान किया है।

78

 पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल्याण सिंह एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था और आंदोलन थे। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण उनका संकल्प था और ये संकल्प उनके बिना पूरा नहीं हो सकता था।

88

बता दें कि कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में 21 अगस्त को निधन हो गया था। उन्होंने लखनऊ के SGPGI हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और 7 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories