ऐसा है कल्याण सिंह का परिवार, बेटा सांसद तो पोता है मंत्री, नातिन इस राजनेता के घर की है बहू

लखनऊ. भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। 9 बजे उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। उनकी पहचान भारतीय जनता पार्टी में तेज तर्रार नेताओं में होती थी। पीएम मोदी से लेकर विपक्ष के नेताओं उनके अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने जीवन में जो चाहा वह पाया, वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बेटा से लेकर पोता तक कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं परिवार में बेट से लेकर बेटी तक क्या करते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Aug 22, 2021 6:51 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:25 PM IST

15
ऐसा है कल्याण सिंह का परिवार, बेटा सांसद तो पोता है मंत्री, नातिन इस राजनेता के घर की है बहू

कल्याण सिंह का पूरा परिवार इस वक्त शोक में डूबा हुआ है। बता दें कि कल्याण सिंह ने साल 1952 में रामवती देवी से शादी की थी। कल्याण जिससे उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुईं। जिसमें बेटे का नाम राजवीर सिंहऔर बेटी का नाम प्रभा वर्मा है।
 

25

बता दें कि कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के एटा सांसद हैं। उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली हुई है। उन्होंने भी युवा अवस्था में ही राजनीति में  कदम रख दिया था। उन्हें चाहने वाले अपने लोकसभा में राजू भैया के नाम से पुकारते हैं। 

35

वहीं राजवीर सिंह की चार संताने हैं। जिसमें दो बेटा और दो बेटिया हैं। अपने दादा की तरह ही राजवीर सिंह के बड़े बेटे  संदीप सिंह  ने राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। वह उत्तरप्रदेश से विधायक और योगी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री हैं।

45

राजवीर सिंह की बेटे संदीप के अलावा बेटी पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह और सबसे छोटे बेटे सौरभ सिंह हैं। बेटी पूर्णिमा सिंह की शादी बीजेपी नेता और बिल्डर श्यौराज सिंह के बेटे प्रवीण राज सिंह से हुई है। पूर्णिमा ने पढ़ाई में  एमबीए किया हुआ है तो वहीं पति प्रवीण ने कनाडा के कैटन्यू यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

55

बता दें कि जैसे ही इस भरे-पूरे परिवार में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आया तो सभी बिलखने लगे। उनकी पत्नी रामवती देवी के आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी इमोशनल हो गए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos