कनिका कपूर बीमारी से फ्री हुई हैं मुश्किलों से नहीं, अब पुलिस को देना होगा बेवकूफियों का जवाब

लखनऊ (Uttar Pradesh) । बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को भले ही अस्पताल से छुट्टी मिल हो। लेकिन, उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज कराने के बाद अब उन्हें पुलिस के सवाल का जवाब देना होगा। जी हां, लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ पहुंची कनिका कपूर पर तीन एफआईआर दर्ज है। इन सभी एफआईआर में कनिका कपूर पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है। खबर है कि 14 दिनों का क्‍वारेंटाइन खत्म होने के बाद कनिका कपूर से लखनऊ पुलिस पूछताछ करेगी। बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आईं थीं, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे और सरोजिनी नगर, हजरतगंज और महानगर थाने में एफआईआर दर्ज है। 

Ankur Shukla | Published : Apr 6, 2020 7:37 AM IST

15
कनिका कपूर बीमारी से फ्री हुई हैं मुश्किलों से नहीं, अब पुलिस को देना होगा बेवकूफियों का जवाब
लखनऊ के सीएमओ की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में कनिका कपूर पर आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज हुआ था। इसी तरह हजरतगंज और महानगर थाने में भी केस एफआइआर दर्ज की गई थी।
25
सभी एफआईआर में कनिका कपूर पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है।
35
सिंगर कनिका कपूर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी। इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं।
45
कनिका कपूर संग एक होली मिलन पार्टी में मौजूद रहने के चलते राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधराजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है।
55
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कई हाईप्रोफाइल लोगों के संपर्क में आने की बात कही गई थी। इसके बाद खलबली सी मच गई थी। आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos