अब अस्पताल से कनिका कपूर की छुट्टी, घर में ही 14 दिन तक क्वारनटीन में रहना होगा

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बालीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर। कनिका की लगातार दूसरी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस अस्पताल में भर्ती हुईं कनिका कपूर अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन, डॉक्टर्स की सलाह पर कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारनटीन में रहना पड़ेगा।

Ankur Shukla | Published : Apr 6, 2020 5:22 AM IST

15
अब अस्पताल से कनिका कपूर की छुट्टी, घर में ही 14 दिन तक क्वारनटीन में रहना होगा
कनिका कपूर की लगातार कई रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई थीं,जिसके बाद उनके परिवारवाले काफी परेशान हो गए थे। पांचवीं के बाद कनिका कपूर की अब छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
25
डॉक्टर्स की सलाह पर कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारनटीन में रहना पड़ेगा। कई दिनों से अस्पताल में आइसोलेशन में रहते हुए कनिका अपनी फैमिली और बच्चों को काफी मिस कर रही थीं।
35
कनिका कपूर अपने परिवार और बच्चों से वीडियो कॉल के जरिए बात किया करती थीं। कनिका के घर लौटने पर यकीनन ही सिंगर के परिवारवालों ने राहत की सांस ली होगी।
45
कनिका कपूर के जब कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी तो सभी सकते में आ गए थे। कनिका पर आरोप था कि वे विदेश से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए वहां से भाग निकली थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लापरवाही बरतने के आरोप भी लगे थे।
55
कनिका कपूर जब अस्पताल में भर्ती थी तो आरोप लगाई थी कि डॉक्टर्स उन्हें धमका रहे हैं। वहीं डॉक्टर्स का कहना था कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। हालांकि तमाम विवादों के बीच अब कनिका ने कोरोना से जंग जीत ली है और घर लौट गईं हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos