कानपुर(Uttar Pradesh). कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या के मुख्य आरोपी मोस्ट वांटेड विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह मार गिराया। गुरूवार को उज्जैन में पकड़े जाने के बाद यूपी एसटीएफ उसे लेकर उत्तर प्रदेश आ रही थी। उसी दौरान पुलिस की गाड़ी एक दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसके बाद सिपाही की पिस्टल छीन कर फायरिंग करते भाग रहा विकास दुबे जवाबी कार्रवाई में मारा गया। हम आपको बताने जा रहे हैं विकास के परिवार के बारे में... उसके परिवार में कौन-कौन है और इस मोस्टवांटेड का किससे क्या संबंध था।
कानपुर का हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नम्बर पर दीपू दुबे और सबसे छोटे भाई का नाम अविनाश दुबे था। सबसे छोटे भाई अविनाश की सालों पहले हत्या हो गई थी।
26
विकास दुबे के पिता का नाम रामकुमार है, जो बिकरू गांव में ही रहते हैं, पेशे से किसान रामकुमार ही विकास की सारी गलतियों पर शुरू से ही पर्दा डालते आ रहे थे। विकास दुबे की मां सरला दुबे हैं, जो लखनऊ में रहती हैं।
36
विकास दुबे की तीन बहनें बिट्टन, किरण और रेखा है, जिसमें की बिट्टन की शादी शिवली में हुई है। किरण की शादी उन्नाव में और रेखा की रामपुर में हुई है। इसमें किरण और रेखा मर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि विकास दुबे की कारस्तानियों के कारण ही उसकी बहनें या फिर उनका परिवार उससे रिश्ता नहीं रखते थे। इस मामले में भी विकास के बहनोई को तीन दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
46
विकास के बहनोई को हिरासत में लेकर तीन दिन तक पूछताछ करने से नाराज उसके भांजे का एक बयान भी सामने आया था जिसमे उसने कहा था कि अगर मेरे मामा मेरे सामने आ जाएं तो मैं उनकी हत्या कर दूंगा, इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास का उसकी बहनों या उनके परिवार से कोई रिश्ता नहीं था।
56
विकास दुबे ने पच्चीस साल पहले अपने दोस्त राजू खुल्लर श्रीवास्तव की बहन सोनू उर्फ़ ऋचा से लव मैरिज की थी। विकास के दो बेटे आकाश और शानू हैं। विकास की पत्नी ऋचा को भी उसके हर राज का राजदार माना जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि विकास की सारे धंधे और उसकी संपत्तियों की जानकारी ऋचा को थी।
66
विकास दुबे का बड़ा बेटा आकाश दुबे इंग्लैण्ड में रहता है, वह वहां से एमबीबीएस कर रहा है, जबकि छोटा बेटा शानू 12वीं का छात्र है। वह अपनी मां और दादी के साथ लखनऊ में रहता है। जिसे कल यूपी पुलिस उसकी मां ऋचा को गिरफ्तार करने के बाद साथ ही ले गई थी। हांलाकि आज सुबह विकास के एनकाउंटर के बाद उसे छोड़ दिया गया।