Published : Feb 21, 2020, 01:36 PM ISTUpdated : Feb 21, 2020, 01:53 PM IST
हापुड़ (Uttar Pradesh). यूपी के हापुड़ में ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने 6 साल के मासूम की हत्या कर शव संदूक में छिपा दिया। मामले के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंच मच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव का है। यहां रहने वाले फकरुद्दीन की पत्नी मीना की करीब डेढ़ साल पहले प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
27
पत्नी की मौत के बाद फकरुद्दीन पर 5 लड़की और एक लड़के के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ गई। पत्नी की मौत के करीब एक साल तक उसने किसी तरह बच्चों को पाला। करीब 7 महीने पहले उसने एक अन्य महिला से निकाह कर लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
37
शादी के बाद से ही फकरुद्दीन की दूसरी पत्नी और बच्चों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। जानकारी के मुताबिक, महिला भी बच्चों को पसंद नहीं करती थी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
47
गुरुवार को फकरुद्दीन काम के सिलसिले में मसूरी गया था। जिसके बाद से उसके 6 साल के बेटे मारुफ का कुछ पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
57
फकरुद्दीन के भतीजे जावेद को दूसरी पत्नी पर शक हुआ। परिवारवालों ने उससे पूछताछ की। पहले तो वो गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती दिखाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
67
उसने कहा, मैंने ही मारुफ की गला दबाकर हत्या की है। उसका शव कमरे में संदूक में छिपाया है। महिला के बताए अनुसार परिजनों ने संदूक से मासूम का शव बरामद किया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
77
हापुड़ के एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार ने बताया, महिला ने बच्चे की हत्या के बाद उसके शव को संदूक में छिपा दिया था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।