मुलायम सिंह की सबसे खूबसूरत बहू, देखिए इनकी वह 20 तस्वीरें जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई करता है Like

Published : Jan 14, 2021, 08:47 PM ISTUpdated : Jan 15, 2021, 09:23 AM IST

लखनऊ ( Uttar Pradesh) । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) का 15 जनवरी को जन्मदिन (Birthday) है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की इस खूबसूरत बहू को सपा कार्यकर्ता भाभी जी के नाम से जानते और पुकारते हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। साथ ही उन टॉप 20 तस्वीरों को भी दिखा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई लाइक करता है।  

PREV
120
मुलायम सिंह की सबसे खूबसूरत बहू, देखिए इनकी वह 20 तस्वीरें जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई करता है Like

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता कर्नल सीएस रावत भारतीय सेना के रिटायर्ड थे। 
 

220

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल को घुड़सवारी करना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह एक प्रतिभाशाली चित्रकार भी हैं। 
 

320

डिंपल यादव ने साल 1993 में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ से हाईकूल की परीक्षा पास की है। वहीं से उन्होंने 12वीं 1995 में पास की। 
 

420

साल 2019 में दिए गए हलफनामें के मुताबिक डिंपल ने 1998 में लखनऊ विश्व विद्यालय से बी.कॉम किया था।
 

520

बताते हैं कि अखिलेश यादव और डिंपल का की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। जिसे लेकर तरह-तरह की कहानियां बताई जाती हैं। 
 

620

कहा तो यहां तक जाता है कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं थी। हालांकि काफी उठापटक के बाद  दोनों सन 1999 में शादी के बंधन में बंध गए।
 

720

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी 24 नवंबर, 1999 को हुई थी। उस समय डिंपल की उम्र 21 साल की थी, जबकि अखिलेश 25 साल के थे। 
 

820

डिंपल यादव पढ़ाई करने के बाद नौकरी करना चाहती थी। लेकिन, परिवार के दबाव के कारण राजनीति में एंट्री कर ली। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 2009 में शुरू किया था। 
 

920

साल 2009 में डिंपल फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ी थी। लेकिन, उन्हें राज बबर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो 2012 में लोकसभा उपचुनाव में कन्नौज से निर्विरोध सांसद बनी थी। 

1020

मीडया रिपोर्टस के मुताबिक डिंपल यादव भारत में 44वीं और यूपी में चौथीं ऐसी प्रत्याशी थी, जो निर्विरोध सांसद चुनीं गई थी। इसके बाद साल 2014 में वह फिर से कनौज से सांसद चुनीं गई।

1120

साल 2019 के कन्नौज से ही जीत की हैट्रिक बनाने उतरी डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्हें बीजेपी के सुब्रत पाठक ने 12 हजार से ज्यादा वोट से हरा दिया था। 

1220

डिंपल यादव के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम अर्जुन यादव, अदिति और टीना यादव।
 

1320

डिंपल यादव चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीत में अलग जगह बनाने की कोशिश करती हैं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की वायरल होती हैं। 

1420

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डिंपल यादव को भाभी जी के नाम से भी पुकारते हैं। 

1520

चुनावी सभाओं के दौरान डिंपल यादव युवा कार्यकर्ताओं खुद से जोड़ने के लिए उन्हें संकेत में देवर तक बता देती हैं। 

1620

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।

1720

चुनाव के दौरान मतदान करने के बाद कुछ इस तरह अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने तस्वीर शूट कराई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

1820

हेलीकाप्टर में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव।

1920

समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में टोपी पहनती डिंपल यादव, जिन्हें देखते अखिलेश यादव। 

2020

डिंपल यादव

Recommended Stories