शादी के 2 घंटे बाद ही टूट गया सात जन्मों का रिश्ता,दूल्हा देता रहा सफाई, दुल्हन ने एक न सुनी

Published : Dec 02, 2020, 03:47 PM ISTUpdated : Dec 03, 2020, 05:57 PM IST

गोरखपुर (Uttar Pradesh,) । शादी के महज दो ही घंटे हुए थे। आज दुल्हन ससुराल जाने के लिए कार में बैठकर गांव के सरहद पर अपने पति का इंतजार कर रही थी। तभी, एक ऐसी खबर उसके कान तक पहुंची कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। हालांकि घंटों चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। आखिर में पुलिस की मौजूदगी में वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष के सारे सामान वापस कर दिया और बिन दुल्हन बारात वापस लेकर लौट गए। यह घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमछापर गांव की है। 

PREV
15
शादी के 2 घंटे बाद ही टूट गया सात जन्मों का रिश्ता,दूल्हा देता रहा सफाई, दुल्हन ने एक न सुनी


हेमछापर निवासी भुआल निषाद के घर जंगलधूषण टोला हैदरगंज से बारात आई थी। शादी धूमधाम से हुई। सुबह दुल्‍हन विदाई के लिए घर निकल चुकी थी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

25


दुल्हन गांव के बाहर बाग में कार में बैठकर दूल्‍हे की प्रतीक्षा कर रही थी। लेकिन, इस दौरान दूल्‍हा परछन की रस्‍म में शामिल हुआ और उसके बेहोश होने के बाद पूरी बात ही बिगड़ गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)

35


लड़की पक्ष के लोगों ने बीमारी की आशंका से दूल्‍हन की विदाई से इनकार कर दिया। तू-तू, मै-मै के बाद लड़की वाले शादी में दिया सारा सामान लड़के वालों से वापस मांगने लगे।

(प्रतीकात्मक फोटो)

45


घंटों दोनों पक्ष के बीच पंचायत चली। बताते हैं कि पंचायत के दौरान कई बार वर पक्ष के लोग इस बात पर अड़े थे कि वह लड़के की जांच करा सकते हैं। लेकिन, बात नहीं बनी। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

55


घटना की सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां वर पक्ष के लोग सारा सामान लौटाने के लिए राजी हो गए। सामान लौटाने के बाद दोनों ने आपसी समझौते से रिश्‍ते को खत्‍म कर लिया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories