पत्नी को देह व्यापार के धंधे में उतारकर चला रहा था गिरोह, इस ट्रिक से ढूढ़ते थे ग्राहक; ऐसे हुआ खुलासा

Published : Sep 09, 2020, 11:07 AM IST

कानपुर(Uttar Pradesh). कानपुर में चकेरी पुलिस ने शिव कटरा रोड स्थित बांके बिहारी लाल मोहल्ले में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से संचालक, उसकी सास व एक कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया है। ये लोग ग्राहक से व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात करते थे। व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजते थे। इसके बाद लड़की को ग्राहक के बताए पते या अपने फ्लैट पर भेज देते थे। संचालक ने खुद अपनी पत्नी को भी इस धंधे में उतार रखा था। सीओ कैंट ने प्रेसवार्ता कर बताया कि किसी अंशु सिंह ने सोमवार को यूपी पुलिस, एडीजी जोन कानपुर, आईजी रेंज व सीओ सदर को सेक्स रैकट चलने की सूचना दी।

PREV
15
पत्नी को देह व्यापार के धंधे में उतारकर चला रहा था गिरोह, इस ट्रिक से ढूढ़ते थे ग्राहक; ऐसे हुआ खुलासा

अंशु ने ट्वीट में एक नंबर देने के साथ ही बताया कि इन लोगों ने बाकायदा एक वेबसाइट भी बना रखी है। थाना प्रभारी चकेरी रवि श्रीवास्तव, दरोगा तरुणराज पांडेय और सिपाही प्रदीप कुमार ने जाल बिछाया।
 

25

सिपाही ने दिए गए नंबर पर ग्राहक बनकर व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद संचालक ने दो लड़कियों की फोटो भेजी। सूचना पुष्ट होने के बाद सीओ कैंट ने सर्विलांस की मदद से संचालक के घर छापा मारा। यहां से संचालक दीपक सिंह, मूलरूप से कोलकाता निवासी सास सरवरी बेगम व एक लड़की अंजली सरकार को गिरफ्तार किया।

35

संचालक की पत्नी डॉली उर्फ पूजा सिंह उर्फ फरजाना खातून नहीं मिली। पुलिस ने दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, आधार और तीन मोबाइल भी बरामद किए। संचालक के दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया है। 
 

45

संचालक कोलकाता निवासी कॉल गर्ल अंजली के साथ ही अपनी पत्नी को भी ग्राहकों के पास भेजता था। इसके एवज में वह ग्राहकों से आठ हजार रुपये तक लेता था। इस धंधे से उसने एक फ्लैट भी खरीदा है। इसी फ्लैट में वह लड़कियां भेजता था। ग्राहक से फ्लैट के 1500 रुपये अलग से लेता था। 
 

55

चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक हरबंश मोहाल का रहने वाला है। डॉली से शादी करने के बाद वह पुराना मकान बेचकर लालबंगला के बांके बिहारी लाल मोहल्ले में शिफ्ट हुआ था। पुलिस उसकी पत्नी की तलाश में जुटी है।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories