मानव तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य फतेहाबाद होते हुए लखनऊ एक्सप्रेसवे से जाएंगे। इस पर पुलिस ने टोल के पास चेकिंग की। टाटा इंडिगो और टाटा टियागो गाड़ी को रोका गया। टाटा इंडिगो में दो लोग और एक महिला मिले। इनमें दो महिला रूबी और नीलम समेत पांच लोग थे। जिनके पास से तीन नवजात बच्चे मिले, जिसमें एक लड़का और दो लड़की थी।