कौन है ये एक्ट्रेस जो UP में Priyanka Gandhi को देने जा रही चुनौती, कहां-BJP और सपा से ऑफर..लडूंगी चुनाव

Published : Nov 12, 2021, 05:07 PM ISTUpdated : Nov 12, 2021, 10:29 PM IST

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अगले साल यानि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) होने हैं। सभी पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारने के लिए लिस्ट बनाना शुरू कर दी है। लेकिन इन सबके बीच चर्चा चल रही है कि यूपी में एक्टिव रहने वाली प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) खुद विधानसभा के चुनाव लड़ेंगी या नहीं। अभी इस बात पर असमंजस बना हुआ है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी (actress rachna singh yaduvanshi) ने ऐलान किया है कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लडेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि वह जीतकर भी दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुधे समाजवादी पार्टी और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से आॉफर भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं प्रियंका गांधी को चुनौती देने वाली ये एक्ट्रेस

PREV
15
कौन है ये एक्ट्रेस जो UP में Priyanka Gandhi को देने जा रही चुनौती, कहां-BJP और सपा से ऑफर..लडूंगी चुनाव

दरअसल, रचना सिंह यदुवंशी मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं। वह मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 हैं। मिस काशी और 2018 में ही मिस यूपी बनीं। रचना ने टीवी सीरियल 'तितलियां' में मुख्य कलाकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। साथ ही अभी वह बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में शूटिंग कर रही हैं।

25

रचना सिंह मुख्य तौर पर गाजीपुर के जमानिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपी सारी पढ़ाई पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से की है। यूपी के कई सरकारी और निजी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं आए दिन वो काशी में होने वाले सामारोह में भी दिखाई देती हैं।

35

रचना सिंह हाल ही में वाराणसी पहुंची हुई थीं। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 55 साल की प्रियंका अपने आप को कहती हैं कि मैं एक लड़की हूं। अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं इस लड़की को चुनाव में ना सिर्फ जीत दर्ज करूंगी, बल्कि प्रिंयका को हराकर भी दिखाऊंगी। 

45

वहीं जब मीडिया ने सवाल किया कि वह किस पार्टी से अपनी दावेदारी ठोकेंगी तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी सपा और भाजपा दोनों से ही चुनाव लड़ने का ऑफर मिल रहा है। भाजपा-सपा जैसी पार्टियां लगातार उनसे संपर्क कर रही हैं। सही समय आने पर फैसला हो जाएगा।

55

बता दें कि अभी तक भाजपा और सपा की तरफ से किसी नेता का एक्ट्रेस रचना सिंह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखना होगा कि वह चर्चा में आने के लिए ऐसा ऐलान खुद कर रही हैं कि हकीकत में वह किसी पार्टी से चुनाव लड़ने वाली हैं।

Recommended Stories