अवध में राम आएं हैं: मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वागत की तैयारी, शोभायात्रा लेकर निकली भक्तों की टोली,देखें झांकी

अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या (ayodhya) में भव्य दीपोत्सव (diwali 2021) के लिए राममय हो चुकी है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले नगर में भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान राम के जीवन के समस्त रूपों में कलाकार विराजमान थे और उनके जीवन की गाथाओं का मंचन करते नजर आए। इस यात्रा को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साकेत पीजी कॉलेज से निकलकर यह यात्रा नयाघाट पहुंचेगी। झांकी में लोक कला के कई रंग देखने को मिले। भक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। तस्वीरों में देखें भगवान राम की झांकी..

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2021 8:34 AM IST

17
अवध में राम आएं हैं: मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वागत की तैयारी, शोभायात्रा लेकर निकली भक्तों की टोली,देखें झांकी

भगवान राम की भक्ति का रस लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी अयोध्या पहुंचे हैं। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शाम को होने वाले दीपोत्सव में पांच देशों से आए 10 हजार अतिथि गवाह बनेंगे। 

27

सरयू किनारे रामकथा पार्क में पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण उतरेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।

37

गुरू वशिष्ठ की भूमिका में आए मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। सीएम रामलला के दरबार भी जाएंगे इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। 5100 बत्तियों से सुसज्जित दीपक से विशेष आरती की जाएगी। यहां लेजर शो, दीपों की माला के साथ रंग-बिरंगी अयोध्या स्वर्ग की भांति दिखेगी। 

47

राम की पैड़ी के 32 घाटों पर कीर्तिमान बनाने को नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट में जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य अवध के 12 हजार युवा साधेंगे। रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है

57

राम की पैड़ी दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगी। यहां बड़ी स्क्रीन पर महर्षि बाल्मीकि रामकथा सुनाएंगे। यहां तीन लेयर की लाइटें लगाई हैं। साउंड सिस्टम 32 फीट पर लगाया गया है। घाट पर तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि अयोध्या के घाट पर स्वयं पधारेंगे और रामकथा सुनाएंगे। 

67

मल्टीमीडिया शो में लाइट एंड साउंड शो दर्शकों और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए महर्षि वाल्मीकि की मल्टी डायमेंशनल होलोग्राफिक इमेज अयोध्या की पावन धरा पर अवतरित होगी। अयोध्या ऐसी लगेगी जैसे यहां स्वर्ग उतर आया है।

77

इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। सरयू पुल और घाट शाम होते ही रोशनी में नहा उठता है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos