मुलायम सिंह की नातिन की शादी: दुल्हन की तरह सजा सैफई..तस्वीरों में देखिए यादव कुनबे की खुशियां

सैफई (उत्तर प्रदेश). सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नातिन की दीपाली की आज सैफई में शादी है। इस मौके पर राजनीतिक जमावड़ा होने जा रहा है। जिसमें यूपी और बिहार के कई बड़े नेता इस शादी में शामिल होने आ रहे हैं। जिसके चलते मुलायम के पैतृक गांव सैफई को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।  इसके पहले जब दीपाली की सगाई हुई थी तब भी कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। यह तस्वीर उसी समय की है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2021 7:23 AM IST / Updated: Jun 20 2021, 01:00 PM IST

18
मुलायम सिंह की नातिन की शादी: दुल्हन की तरह सजा सैफई..तस्वीरों में देखिए यादव कुनबे की खुशियां

दरअसल, दीपाली मैनपुरी से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की बहन हैं। जिसकी शादी फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के के रहने वाले अश्विनी यादव के साथ हो रही है।  अश्विनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 

28

बता दें कि इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव पहुंचे हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव का परिवार भी इस शादी में शामिल होगा। क्योंकि लालू की बेटी इस परिवार की सदस्य हैं।
 

38

शादी से एक दिन पहले शनिवार को आसपास के क्षेत्र के लोगों को परंपरागत भोज कराया गया। जिसमें अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। साथ ही चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आवास पर मिलने पहुंचे।

48

दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। लोकिन कोरोना की वजह से शादी को आगे बढ़ा दिया गया था। हलांकि, अभी शादी में कोविड को देखते हुए भीड़भाड़ से पूरी तरह से परहेज किया जा रहा है।

58

तेज प्रताप का विवाह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है। इस नाते बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के भी सैफई पहुंचने की संभावना है।

68

बता दें कि सैफई के अमिताभ राजकीय इंटर कॉलेज के सामने वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। जिसमें शनिवार को भोज का कार्यक्रम हुआ। वहीं आप तस्वीर में देख सकते हैं कि दूल्हा अश्विनी यादव रथ पर सवार हो चुका है।
 

78

दीपाली की शादी के लिए सैफई को दुल्हन की तरह सजा हुआ है। मुलायम परिवार के सभी आवासों को रंग-बिरंगी लाइटें लगा दी गई हैं। पूरे गांव को फूलों की माला से भी सजाया गया है।

88

मुलायम सिंह यादव की नातिन की दीपाली और अश्विनी यादव के शादी का कार्ड

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos