UP में महिला ने जान जोखिम में डाल 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, 3 भाइयों के साथ दुनिया में आई एक बहन

Published : Jul 12, 2021, 08:57 PM ISTUpdated : Jul 12, 2021, 09:02 PM IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश). कहते हैं कि भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है। यह कहावत दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सच साबित हुई है। जहां एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। अच्छी खबर यह है कि चारों बच्चों और महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। एक साथ जन्मे चार बच्चों की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREV
14
UP में महिला ने जान जोखिम में डाल 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, 3 भाइयों के साथ दुनिया में आई एक बहन

दरअसल, यह अनोखा केस गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में देखने को मिला है। जहां डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला को डॉक्टरों की टीम ने सफलता पूर्वक तीन बेटे और एक बेटी को जन्म कराया गया। फिलहाल बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। वहीं प्रसूता जनरल वार्ड में भर्ती है।
 

24

बता दें कि यह सफल ऑपरेशन यशोदा हॉस्पिटल के डॉक्टर शशि अरोरा और डॉक्टर सचिन दुबे की निगरानी में हुआ। उन्होंने बताया कि चार बच्चों की डिलीवरी में जान का खतरा बना रहता है, चारों बच्चों का जन्म करवाना एक कड़ी चुनौती थी। लेकिन हमारी टीम ने पूरी मेहनत और लगन से इस नामुकिन काम को भी मुमकिन कर दिखाया।
 

34

डॉक्टर शशि अरोरा ने बताया कि यह डिलीवरी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक से हुई है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का दावा है कि हॉस्पिटल का यह ऐसा पहला केस है, जब एक साथ चार बच्चे जन्में हैं।  बेटों का वजन 1-1 किलो है, वहीं बेटी का वजन  1 किलो 100 ग्राम है।

44

डॉक्टरों के मुताबिक अभी महिला को दो से तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा। वहीं जब परिवार को पता चला कि उनकी बहू ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। इन बच्चों को देखने के लिए लोगों का अस्पताल में तांता भी लग गया।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories