साइना ने किया ताजमहल का दीदार, खूबसूरती की हुईं मुरीद. पति के साथ डायना बेंच पर क्लिक कराई फोटो

Published : Jun 22, 2021, 03:20 PM IST

आगरा (उत्तर प्रदेश). दुनिया के 7 अजूबों में सबसे ज्यादा मशहूर और मोहब्बत की निशानी ताज महल को देखने के लिए एक बार फिर लोग आने लगे हैं। इसी बीच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन रह चुकीं साइना नेहवाल मंगलवार को आगरा पहुंचीं। जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक ताजमहल का दीदार किया और उसकी खूबसूरती को निहारा।

PREV
19
साइना ने किया ताजमहल का दीदार, खूबसूरती की हुईं मुरीद. पति के साथ डायना बेंच पर क्लिक कराई फोटो

दरअसल, साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप और दोस्तों के साथ रविवार को आगर पहुंची हैं। संड होने के कराण यूपी में लॉकडाउन था और सभी स्मारक बंद थे। इसलिए वह होटल में ही रुकीं, यहीं से उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर होटल अमर विलास से ताजमहल के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही साइना ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

29

बता दें कि साइना सोमवार सुबह वृंदावन के लिए निकल गईं। जहां उन्होंने वृंदावनधाम के दर्शन किए। इसके बाद लौटते समय  अकबर के मकबरे का दीदार किया। शाम को वापस अपने होटल लौट आईं।
 

39

मंगलवार सुबह साइना ने अपने पारुपल्ली कश्यप के साथ ताजमहल देखने के लिए पहुंची। जहां दोनों ने तजमहल के परिसर में  जगह-जगह साथ में फोटोग्राफी भी की। जब लोगों ने साइना को देखा तो उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।

49

साइना नेहवाल और उनके पति ने ताजमहल के बारे में गाइड से विस्तार में जानकारी ली। पच्चीकारी और सफेद पत्थर के बारे में उन्होंने जानकारी ली। 
 

59

 साइना नेहवाल ने ताजमहल के डायना बेंच पर पति के साथ तस्वीरे भी खिंचवाईं। तस्वीर में साइना नेहवाल विक्टरी का साइन बनाते हुए दिखाई दी।


 

69

ताजमहल के इतिहास को सुनकर साइना के पति ने कहा ऐसा लगता है कि हम राजी-रानी के दौर में आ गए हैं। दोनों ताजमहल घूमने के दौरान काफी खुश थे। 

79

साइना को ताजमहल का दीदार कराने और जानकारी देने के लिए गाइड नितिन सिंह साथ थे। जिन्होंने  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी ताजमहल घुमाया था। गाइड नितिन सिंह साइना को गरा किला और फतेहपुर सीकरी के बारे में बताया। 

89

बता दें कि जब आगर के लोगों को पता चला कि उनक शहर में  बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग साइना आई हुई  हैं तो शहर के लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े।  लोग आसपास की छतों पर खड़े होकर साइना को देख रहे थे।
 

99

बताया जाता है कि साइना नेहवाल इन दिनों अपने पति के साथ देशभर के स्मारकों का भ्रमण कर रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा देखने को पहुंची थीं।

Recommended Stories