Published : Jun 24, 2021, 12:49 PM ISTUpdated : Jun 24, 2021, 12:53 PM IST
औरैया (उत्तर प्रदेश). आए दिन एन मौके पर शादियां टूटने की खबरें सुनी व देखी होंगी। कभी दुल्हन ने अचानक फेरे लेने से पहले इंकार कर दिया तो कभी दूल्हा खाली बारात लेकर वापस लौट गया। लेकिन, यूपी के औरैया से जो खबर सामने आई है वह बेहद अजीबोगरीब है, जहां जयमाला डालने से पहले दुल्हन ने अपने होने वाले पति की परीक्षा लेनी शुरू कर दी और जब उसे सच्चाई पता चली तो उसने दूल्हे के साथ शादी करन से मना कर दिया।
दरअसल, 20 जून रविवार को औरैया कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव में मंगलगीत गाए जा रहे थे। क्योंकि दूल्हा बारात लेकर जो आया हुआ था। पूरा परिवार इस शादी को लेकर खुश था। अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम से की थी। क्योंकि शिवम पढ़े-लिखे और समझदार था, इसलिए उन्होंने पहली नजर में ही अपनी बेटी के लिए यह रिश्ता तय कर दिया था।
24
सभी लोग इस शादी को लेकर बहुत खुश थे और दूल्हे के दोस्त डांस करते हुए बारात लगा रहे थे। जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ चुके थे, लेकिन इस बीच पूरे समय दूल्हे को काला चश्मा लगाए देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। कई लोगों ने इसे उतारने को भी कहा, पर वह आनाकानी करने लगा। यह देखकर लड़की को कुछ शंका हुई। फिर दुल्हन ने श्मा उतरवाकर दूल्हे से अखबार पढ़ने के लिए कहा गया तो वह पढ़ नहीं सका। फिर हंगामा शुरू हो गया।
34
दूल्हे की कमजोर आंखों को देकर दुल्हन भड़क गई और शादी करन से मना कर दिया। क्योंकि दूल्हा ना तो अखबर पढ़ पा रहा था और ना ही दूर का साफ-साफ देख पा रहा था। दुल्हन के इस फैसले पर उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने भी सहमति जताई और लड़के पक्ष से शादी करने से मना कर दिया।
44
इतना ही नहीं लड़की के पक्ष के लोगों ने दहेज में दिए गए नगदी व गाड़ी को वापस करने और जो भी शादी में खर्चा हुआ सभी की वापसी की मांग की। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने कुछ भी वापस करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।