शादी का लाल जोड़ा पहनते ही दुल्हन की मौत. पिता ने ससुराल के लिए किया विदा और वो दुनिया को कह गई अलविदा


बिजनौर (उत्तर प्रदेश). यूपी के बिजनौर में एक ऐसा दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा हुआ कि शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। जहां विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन की शादी के तीसरे दिन ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा भी इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया, जब उसको इस मंजर के बारे में पता चला तो वह बिलख-बिलखकर रोने लगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2021 6:21 AM IST / Updated: Feb 20 2021, 12:41 PM IST

15
शादी का लाल जोड़ा पहनते ही दुल्हन की मौत. पिता ने ससुराल के लिए किया विदा और वो दुनिया को कह गई अलविदा


दरअसल, शुकवार को बिजनौर के नजीबाबाद में एक ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां कार में सवार दूल्हा-दुल्हन और अन्य बाराती हादसे के शिकार हो गए। किसी के सिर फूट गया तो किसी के हाथ-पैर में टूटे। लेकिन लाल जोड़े और  हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन खून से लथपथ बीच सड़क पड़ी रही और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दुल्हन के अलावा दूल्हा और 6 परिजन शामिल थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं।

25


जैसे ही हादसे की जानकारी दूल्हा और दुल्हन के घरवालों क पता चली तो शादी की शहनाई की जगह मातम की चीखें गूंजने लगी। घायलों को आनन-फानन में  गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो चुका था।

35


हादसे के बारे में स्थनीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, स्पीड ब्रेकर ना होने की वजह से इस रोड पर अक्सर हादसे होते हैं। कई बार स्थानीय प्रशासन को इस बारे में बताया गया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया है।

45


पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद बताया कि बढ़ापुर की रहने वाली पूजा की शादी 16 फरवरी को किरतपुर के गांव मोचीपुरा में हुई थी। वह शुक्रवार को विदा होकर अपने ससुराल मोचीपुरा जा रही थी। लेकिन जैसी वह नजीबाबाद में रायपुर रोड पर पहुंची तो अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने दूल्हा-दुल्हन की कार को टक्कर मार दी। जिसमें पूजा की मौत हो गई, वहीं दूल्हे समेत अन्य चार लोग भी घायल हो गए।

55

हादसे के बारे में दूल्हे-दुल्हन की कार चला रहे चालक  तन्मय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारी थी। जिसके चलते वह कार को कंट्रोल नहीं कर सके और यह हादसा हो गया। वहीं हमे टक्कर मारने के बाद  ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर अपने वाहन लेकर भाग गया।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos