दरअसल, एसपी क्राइम राहुल कुमार की कुछ दिनों पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एसपी सुबह व्यायाम कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े थे। इसके बाद उनको अस्पताल लाया गया था।