लड़की ने 55 सेकेंड में मारी 55 बार चप्पल, लड़का एक इंच हिला तक नहीं..खतरनाक कारनामा देख हैरान थे लोग

Published : Sep 24, 2020, 11:43 AM ISTUpdated : Sep 24, 2020, 11:48 AM IST

जालौन. (उत्तर प्रदेश). डिजिटल इंडिया में अगर कोई लड़की को अकेली समझ उसके साथ गलत हरकतें करता है तो वह भी ऐसे हैवानों को सबक सिखाने में पीछे नहीं हटतीं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की को जब एक लड़के ने छेड़ा तो वह उस पर कहर बनकर टूट पड़ी और उस पर 55 सेकेंड में 55 बार चप्पलों की बरसात कर डाली।  

PREV
14
लड़की ने 55 सेकेंड में मारी 55 बार चप्पल, लड़का एक इंच हिला तक नहीं..खतरनाक कारनामा देख हैरान थे लोग


दरअसल, छेड़छाड़ वाला यह मामला जालौन जिले का है। जहां पिछले दिनों से एक लड़का आए दिन लड़की को आते-जाते छेड़ रहा था। वह उसकी हरकतों से परेशान हो चुकी थी। एक दिन युवती ने आरोपी को सबक सिखाने का पिता के साथ मिलकर प्लान बनाया। जैसे ही लड़के ने कुछ बोला तो लड़की अपनी चप्पल लेकर मशीन की तरह उसको चप्पल मारने लगी। 

24

लड़की उस पर चप्पलें बरसाती रही, लेकिन लड़का है कि एक इंच तक हिला नहीं और ना ही माफी मांगी। वह बस युवती को एक टक देखता रहा।

34


काफी देर तक यह मामला चलता रहा और यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाते रहे और लड़की को उसको मारती रही, किसी ने उसको रोका तक नहीं।
 

44


एसपी जालौन यशवीर सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले यह घटना हुई थी। लड़की अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। जहां उसका एक लड़के से विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई और अब यही वीडियो वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories