Published : Oct 27, 2021, 12:53 PM ISTUpdated : Oct 27, 2021, 08:19 PM IST
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). आए दिन यूपी की राजधानी लखनऊ ( lucknow) से लड़कियों के हाईवोल्टेज ड्रामे (high voltage drama) का वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़िकयां बीच सड़क पर आपस में लड़ती दिख रही हैं। वह एक दूसरे को पीट रही हैं, इतना ही नहीं दोनों के बीच लात-घूंसे और मुक्के तक चले। यह सब एक लड़के को लेकर हुआ। देखिए कैसे लड़कियों ने पार की सारी हदें...
दरअसल, यह मामला लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे के पास स्काई हिल्टन होटल के बार के बाहर का बताया जा रहा है। जहां एक लड़की कार से पहुंची हुई थी, इसी दौरान रॉबिन नाम का लड़का भी सामने से आया। उसके साथ दो लड़कियां भी थीं, इसमें से एक उसकी गर्लफेंड थी। कार वाली लड़की रॉबिन की पूर्व प्रेमिका थी। देखते ही लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई।
24
देखते ही देखते लड़कियों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा काटा। कार में सवार लड़की को रॉबिन के साथ आई दोनों लड़कियों ने लात-घूसों से जमकर पीटा। आलम यह हो गया कि एक लड़की की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसको अस्पताल तक ले जाना पड़ा। यह सब दे राह चलते लोगों ने इसका वीडिया बना लिया और वायरल कर दिया।
34
बताया जा रहा है कि रॉबिन की एक लड़की से पहले दोस्ती थी और उसके बाद दोनों ब्रेकअप हो गया। वहीं वह पिछले कुछ दिनों से अन्य लड़की के साथ डेट कर रहा था, कार में सवार लड़की ने जब रॉबिन के साथ आई दोनों लड़कियों को देखा तो विवाद शुरू हो गया।
44
वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि यह पुलिस तक जा पहुंचा। इसके बाद में पूर्व प्रेमिका की शिकायत पर वर्तमान प्रेमिका और रॉबिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और बाद में अपनी महिला मित्रों से उसकी पिटाई करवा दी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।