काशी में प्रियंका गांधी: तस्वीरों में देखिए सियासी-धार्मिक यात्रा, मंदिर-मंदिर टेक रहीं माथा

Published : Oct 10, 2021, 03:23 PM ISTUpdated : Oct 10, 2021, 03:32 PM IST

वाराणसी : मिशन इलेक्शन- 2022 फतह करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) रविवार को PM नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के गढ़ वाराणसी (Varanasi) पहुंची। चुनावी हुंकार का शंखनाद करने पहुंची प्रियंका सबसे पहले काशी के प्रमुख मंदिर पहुंची, जिसके अब सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। तस्वीरों में देखिए प्रियंका गांधी की यह सियासी धार्मिक यात्रा..

PREV
15
काशी में प्रियंका गांधी: तस्वीरों में देखिए सियासी-धार्मिक यात्रा, मंदिर-मंदिर टेक रहीं माथा

बाबा विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी
प्रियंका सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम पहुंची, वहां उन्होंने विधिवत पूजा-पाठ किया और बाबा का जलाभिषेक भी किया। मंदिर से बाहर आकर उन्होंने कहा, काशी विश्वनाथ दर्शन का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यह मेरी आस्था है। जब कभी वाराणसी आती हूं तो दर्शन के लिए जरूर आती हूं।

25

मां अन्नपूर्णा के दर्शन
काशी विश्वनाथ के बाद प्रियंका मां अन्नपूर्णा के मंदिर पहुंची। मां का दर्शन कर उन्होंने सामाजिक सद्भाव, एकता और देश की उन्नति की मंगलकामना की।  

35

मां कूष्मांडा का आशीर्वाद
प्रियंका गांधी दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा धाम भी पहुंची। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के काफिले के साथ चल रहे थे। 

45

इंदिरा गांधी के बाद प्रियंका पहुंची कूष्मांडा धाम
जानकारी के मुताबिक, मां के दरबार मे तकरीबन 44 साल पहले लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी दर्शन-पूजन करने पहुंची थी। इससे पहले बतौर प्रधानमंत्री भी इंदिरा गांधी ने दर्शन पूजन किया था। 

55

माथे पर त्रिपुंड, गले में माला, PM पर निशाना
मंदिर-मंदिर पहुंच रहीं प्रियंका गांधी ने माथे पर बकायदा त्रिपुंड लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने माला और लाल चुनरी भी लिया हुआ था। जिसकी चर्चा खूब है।
इस दौरान उन्होंने PM मोदी पर भी निशाना साधती हुईं नजर आईं। उन्होंने कहा कि लोग न्याय लेने के लिए कहां जाए, यहां सरकार, सीएम, पीएम और मंत्री सब मिल जाते हैं। ऐसे में जनता किससे गुहार लगाएगी। किसान आंदोलन को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने हमला बोला।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories