लॉकडाउन के चलते मायके में फंसी थी बीवी, पति ने मौसेरी बहन से ही कर लिया निकाह

बरेली (Uttar Pradesh)। लॉकडाउन की वजह से एक महिला अपने मायके में फंस गई। इस पर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। हैरत की बात तो यह कि युवक ने रिश्‍ते में मौसेरी बहन लगने वाली महिला से शादी की है। यह बात जब महिला को पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वो उसने समाजसेवी 'मेरा हक फाउंडेशन' की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि फरहत नकवी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2020 10:10 AM IST / Updated: May 17 2020, 03:51 PM IST

15
लॉकडाउन के चलते मायके में फंसी थी बीवी, पति ने मौसेरी बहन से ही कर लिया निकाह


फरहत नकवी ने बताया कि कोहाड़ापीर की नसीम का निकाह नगरिया तालाब निवासी नईम मंसूरी के साथ 2013 को हुआ था। नसीम के तीन बच्चे हैं। 19 मार्च 2020 को नसीम को उसका शौहर मायके छोड़ आया था।

25


22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद से लॉकडाउन शुरू होने से उसकी बीवी मायके में ही रह गई। इसी बीच नईम मंसूरी ने मौसी की लड़की से दूसरा निकाह कर लिया। 

35


हैरत वाली बात यह है कि नसीम के चार साल के बेटे ने ही अपनी मां को फोन पर पिता की दूसरी शादी की जानकारी दी। पति के दूसरे निकाह की जानकारी मिलने के बाद महिला जब अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके पति ने अपनी एक रिश्ते की बहन से शादी कर ली है। वे दोनों साथ रह रहे हैं।

45


महिला ने पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो पति दोनों बीवियों को साथ में रखने की बात कहने लगा। लेकिन, वो इसके लिए तैयार नहीं हुई और अपने पति के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।

55


पीड़ि‍ता ने अब मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। फरहत नकवी का कहना है कि वो इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगी और पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाएंगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos