ये हैं दुनिया की सबसे स्टाइलिश बिल्लियां, पार्लर में करवाती हैं फेशियल से लेकर क्लीन-अप तक

Published : Mar 12, 2021, 08:59 AM IST

हटके डेस्क: कहते हैं महिला को खूबसूरत दिखने का हक़ होता है। इसके लिए या तो कुछ महिलाएं पार्लर जाती हैं या कुछ घर पर ही घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। इसे लेकर महिलाओं का मजाक भी उड़ाया जाता है। अब ब्यूटी ट्रीटमेंट को लेकर बिल्लियां भी क्रेजी हो गई हैं। कैलिफ़ोर्निया में रहने वाले 31 साल के करीम खलील की तीन बिल्लियां ब्यूटी ट्रीटमेंट की दीवानी है। तीनों कई तरह के ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। बिल्लियों के मालिक ने इनके ट्रीटमेंट का वीडियो शेयर है, जिसके बाद लोग भी क्रेजी हो गए हैं। अभी तक इस वीडियो को 13.7 मिलियन लोगों ने देखा है। 

PREV
16
ये हैं दुनिया की सबसे स्टाइलिश बिल्लियां, पार्लर में करवाती हैं फेशियल से लेकर क्लीन-अप तक

अमेरिका में रहने वाला करीम अचानक पालतू बिल्लियों की वजह से चर्चा में आ गया। करीम ने तीन बिल्ली पाल रखी है। इन  बिल्लियों को ब्यूटी ट्रीटमेंट का काफी शौक है। 

26

करीम की बिल्लियां आंखों पर खीरे की स्लाइस  रखवाकर रिलैक्स करती हैं। इसके आलावा उन्हें शीट मास्क और रिलैक्स म्यूजिक के बीच लेटना काफी पसंद है।  

36

करीम की 28 साल की गर्लफ्रेंड फीफी फुररहा ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया। बिल्लियों के ब्यूटी ट्रीटमेंट के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

46

करीम ने बताया कि उसे इस साल फरवरी में पता चला कि उसकी पालतू बिल्लियां ब्यूटी ट्रीटमेंट की शौक़ीन हैं। उसने मजाक-मजाक में बिल्लियों को मसाज दिया था। इसके बाद बिल्लियां हर बार उसकी डिमांड करने लगी। 

56

जब भी करीम रिलैक्स होने के लिए अपने घर के स्पा रूम में जाते हैं, तब पीछे-पीछे ये बिल्लियां भी पहुंच जाती है। सभी करीम के बगल में लेटकर ट्रीटमेंट लेती हैं।  

66

एक वीडियो में  जब फीफी ने बिल्लियों को उठाना चाहा तो उसे उनके गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों को सजने-सवरने वाली ये बिल्लियां काफी पसंद आ रही हैं।  

Recommended Stories