बसंती के लिए नहीं, इस कारण 600 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा लड़का, आसमान में जाकर खोल डाले सारे कपड़े, फिर...

हटके डेस्क: हमने शोले फिल्म में वीरू को बसंती को शादी के लिए मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते हुए देखा था। शराब के नशे में इस कैरक्टर ने ऐसा ड्रामा किया था। इसके बाद भी भारत में आपको कई ऐसे मामले देखने-सुनने को मिलते होंगे जब लोग किसी जिद में ऐसी बचकाना हरकत कर बैठते हैं। लेकिन हम आज जिस शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसने इससे भी खतरनाक स्टंट किया। वो भी बिना किसी मकसद के। अपने शौक के लिए 19 साल का ये लड़का छह सौ फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया। लेकिन वहां चढ़कर उसने जो किया, उसके बाद शर्म से सबकी नजरें झुक गई। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2020 7:32 AM IST

17
बसंती के लिए नहीं, इस कारण 600 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा लड़का, आसमान में जाकर खोल डाले सारे कपड़े, फिर...

ब्रिटेन के रहने वाले एडम लॉकवुड ने हाल ही में 600 फ़ीट की ऊंचाई पर चढ़कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसे इससे पहले भी ऐसे स्टंट करने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार उसने अपने स्टंट में एक ट्विस्ट रखा था। 

27

इस डेयरडेविल ने 6 सौ फ़ीट की ऊंचाई पर लटककर वीडियो बनाया। लेकिन इस बार उसने ऐसा अपने पूरे कपड़े उतार कर किया। एडम ने ये स्टंट स्पेन के बेनीडोर्म में एक बिल्डिंग से लगे क्रेन में चढ़कर किया। 

37

क्रेन से लटककर उसने अपनी तस्वीरें पोस्ट की। पहले उसने कपड़े पहन रखे थे। लेकिन आसमान में जाने के बाद उसने अपने कपड़े उतार दिए। उसने हवा में ही लटक कर अपने पैंट उतारे। इस दौरान वो क्रेन से ही लटका था। 
 

47

तस्वीरों के पीछे से पूरा शहर नजर आ रहा है। जो कई सौ फीट नीचे है। अगर इस दौरान एडम का हाथ स्लिप हो जाता तो वो सीधे नीचे गिर जाता। लेकिन सिर्फ तस्वीरो के लिए एडम ने ये स्टंट किया।  

57

अपने स्टंट के बारे में बताते हुए एडम ने कहा कि इससे पहले भी उसने नेकेड क्लाइंब्स किये हैं। लेकिन ये पहली बार था जब वो आसमान में न्यूड लटका था। ये आइडिया उसे काफी यूनिक लगा और उसने इसे ट्राई करने का फैसला किया। 
 

67

बता दें कि एडम ने ऊंचाई से ऐसा ही एक स्टंट मेनचेस्टर में भी किया था। इसके बाद उसे दो साल के लिए वहां जाने पर बैन कर दिया गया है। उसे दो साल जेल की भी सजा दी गई थी, जिसे बाद में सस्पेंड कर दिया गया। 

77

एडम ने अभी तक ऐसे कई स्टंट्स किये हैं। उसका कहना है कि इनसे उसे किक मिलती है। उसकी ग्रिप काफी टाइट है, इस कारण उसे ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन एडम की तस्वीरें देखने मात्र से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos