22 करोड़ रुपए में बिकी लकड़ी की 4 टूटी कुर्सियां, देखते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा

हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज है, ये तो आपने कई बार सुना होगा। इस शौक के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसके कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। जब लोग अपने शौक पूरे करने के लिए  कुछ ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता। अब जरा इन 4 कुर्सियों को ही ले लीजिये। बेहद पुरानी और टूटी इन कुर्सियों की नीलामी की गई। इसके खरीददार भी कई आए। ताज्जुब की बात तो ये है कि इन चार कुर्सियों को ऐसे-वैसे दामों पर नहीं बेचा गया। इनकी कीमत लगी 22 करोड़ रूपये। जी हां, सही पढ़ा आपने। इन कुर्सियों की कीमत जानने के बाद लोग दंग हैं। आइये आपको बताते हैं कि आखिर इन कुर्सियों में ऐसा क्या ख़ास है जो इन टूटी और पुरानी चार चेयर को 22 करोड़ में बेचा गया... 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2020 12:43 PM IST / Updated: Aug 20 2020, 10:41 AM IST

17
22 करोड़ रुपए में बिकी लकड़ी की 4 टूटी कुर्सियां, देखते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा

1778 में बने इन चार एंटीक कुर्सियों को फ़्रांस के राजा लोइस XVI के छोटे भाई चार्ल्स X के लिए बनवाया गया था। अब इन कुर्सियों की सीट, इसके पीछे का हिस्सा और पैर भी टूट गए हैं। 

27

राजा ने इन कुर्सियों को पेरिस के कारीगर से बनवाया था। इनके साथ ही उसने एक बेड भी बनवाया था। उसकी भी नीलामी होनी है। 

37

जैसे ही ये कुर्सियां नीलामी में उतरी, वैसे ही लोगों में इन्हें खरीदने की होड़ मच गई। इन्हें  आर्टक्यूरियल द्वारा नीलाम किया जा रहा है। 

47

उम्मीद जताई जा रही थी कि ये कुर्सियां 4 करोड़ 44 लाख तक में बिकेंगी। लेकिन इनकी बोली लगी 22 करोड़। जो सबके लिए हैरानी की बात थी। इन्हें 1789 में फ्रेंच रिवोल्यूशन से पहले बनाया गया था लेकिन बिके ये चार साल बाद थे। 

57

 इन कुर्सियों को राजा ने अपने भाई और एक बहन के लिए बनवाया था। इनपर ख़ास नक्काशी की गई थी। सालों बाद इसकी हालत भले ही खराब हो गई लेकिन आर्ट पीस के मामले में ये अभी भी बेस्ट है। 
 

67

जिस राजा चार्ल्स X की ये कुर्सियां हैं, वो काफी बदनाम रहा हैं। उसने 1789 में फ़्रांस छोड़ दिया था। इसके बाद वो कई देशों में भागता फिरा। आखिरकार 1814 में वो वापस अपने देश लौटा। 
 

77

चार्ल्स X 1824 से 1830 तक फ़्रांस का राजा रहा। इस दौरान फ़्रांस में काफी हिंसा हुई। लेकिन फिर भी उसकी कुर्सियों की ये बोली लोगों को बेहद अचंभित कर रही है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos