LIVE टीवी पर महिला ने किया खुलासा- लॉकडाउन में पति ने सैंकड़ों बार किया रेप, चीख दबाने को चला देता था गाने

हटके डेस्क: महिला सुरक्षा को लेकर दुनिया में कई तरह के कानून बनाए जाते हैं। कहीं महिला को अधिकार दिए जाते हैं तो कहीं उसके साथ शोषण होने पर तुरंत सजा दी जाती है। ताकि अपराधी के मन में खौफ आए। वो महिला के साथ कुछ बुरा करने से पहले सौ बार सोचे। लेकिन मैरिटल रेप को लेकर किसी तरह का कोई नियम नहीं है। दुनिया में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने मैरिटल रेप के बारे में सुना भी नहीं होगा। उनके लिए अपने पति की डिमांड को पूरा करना उनका फर्ज लगता है। इस बीच बीबीसी के एक टीवी शो में 51 साल की एक महिला ने लॉकडाउन में अपने पति की हैवानियत को दुनिया के सामने रखा। उसने बताया कि कैसे लॉकडाउन में हर दिन वो रेप की शिकार हुई। महिला की दर्दभरी कहानी ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2020 10:10 AM IST

18
LIVE टीवी पर महिला ने किया खुलासा- लॉकडाउन में पति ने सैंकड़ों बार किया रेप, चीख  दबाने को चला देता था गाने

बीबीसी पैनोरमा में लोगों के सामने एक महिला ने अपनी दर्दभरी कहानी शेयर की। इस 51 महिला की पहचान जेस के रूप में हुई। उसने बताया कि कैसे लॉकडाउन में उसके पति ने ही उसके साथ सैंकड़ों बार रेप किया। 

28

इस प्रोग्राम की एंकर उसकी कहानी सुनकर रो पड़ी। एंकर विक्टोरिया डेरबशायर का कहना है कि वो महिला का दर्द समझ सकती है क्यूंकि खुद उसका बचपन हिंसक पिता के साथ बीता है।  

38

कोरोना में महिलाओं के साथ हिंसा के मामले तेजी से बढ़े हैं। इनमें से दो-तिहाई मामलों में अब्यूसिव पार्टनर ने महिला को प्रताड़ित किया। इसमें रेप से लेकर पार्टनर को जहर देकर मारना भी शामिल है। 

48

जेस ने प्रोग्राम में बताया कि जिस दिन लॉकडाउन लगा, उसके अगले कुछ महीनों में उसके साथ सौ से ज्यादा बार रेप किया गया। ये रेप किसी और ने नहीं उसके पति ने ही किया था।  

58

जेस ने बताया कि उसका पति किसी भी वक्त उसका रेप कर देता था। इस दौरान उसकी चीख को दबाने के लिए टीवी का वॉल्यूम बढ़ा दिया जाता था। दरवाजे बंद कर दिए जाते थे। उसकी चीख कोई नहीं सुन पाता था। 

68

कई महीनों तक इस नर्क को भोगने के बाद एक दिन जेस अपने पति के सोते ही वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने पुलिस का सहारा लिया और अपने पति के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करवाई। 
 

78

इस एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद कई महिलाओं ने लॉकडाउन में अपने साथ हुए अत्याचार को लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पार्टनर ने भी उनके साथ रेप किया या लॉकडाउन में उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा। 

88

खुद इस प्रोग्राम की एंकर ने भी बताया कि उसका बचपन भी हिंसक पिता के साथ बीता है। वो अपने पिता के आने की आहट सुनकर घबरा जाती थी। अभी भी इतने आगे बढ़ने के बाद भी उसके मन में उस समय का आतंक वैसे ही मौजूद है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos