हटके डेस्क: इंसान की उम्र उसके चेहरे से साफ पता चल जाती है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन हो जाता है। इसी कड़ी में यूके में रहने वाली 62 साल की शैला किस का नाम इन दिनों चर्चा में हैं। शैला की उम्र भले ही 62 है लेकिन 20 साल के जवान लड़के भी उसे डेट के लिए चलने के लिए प्रपोज करते हैं। अपनी लाइफ के बारे में शैला ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ कई सीक्रेट्स शेयर किये। उन्होंने बताया कि कैसे जवान लड़के उसे प्रपोज करते हैं और उसकी असली उम्र जान हैरान हो जाते हैं।