Published : Jun 05, 2020, 01:31 PM ISTUpdated : Jun 05, 2020, 04:12 PM IST
हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया को परेशान पर दिया है। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। वहीं ये वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। बीते कुछ महीनों से कई देशों को लॉकडाउन किया गया था। तब भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढे। ऐसे में अब अर्थव्यवस्था के ढहने पर कई देशों ने लॉकडाउन खोल दिया है। कोरोना वायरस कब कैसे आपको संक्रमित कर दे, कहा नहीं जा सकता। कोरोना संक्रमण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो वाकई हैरान करने वाला है। इसमें फ्लाइट से आ रहे 12 पैसेंजर्स जब प्लेन पर बैठे थे, तब बिल्कुल स्वस्थ थे। लेकिन 5 घंटे की फ्लाइट में ही वो संक्रमित हो गए। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
मामला कतर एयरवेज से सामने आया है। इस एयरवेज द्वारा दोहा से ग्रीस जा रहे 12 पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
28
एयरवेज़ का दावा है कि जब 1 जून को ये यात्री प्लेन पर चढ़े थे, तब सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन मात्र 5 घंटे की फ्लाइट के बाद जब वो ग्रीस में उतरे तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
38
इसके बाद अब फ्लाइट के सभी 91 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर को अगले 7 दिन तक सेल्फ-आइसोलेशन के लिए कहा गया है।
48
साथ ही इस मामले के बाद ग्रीस ने कतर से आने वाली सारी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। 15 जून तक सारी उड़ानें रद्द कर दी गई है।
58
इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए क़तर एयरवेज ने कहा कि जब उनके पैसेंजर्स ने बोर्ड किया था तब सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी।
68
सिर्फ पांच घंटे की फ्लाइट में ही 12 पैसेंजर्स को कोरोना हो गया। ये वाकई हैरानी की बात है कि मात्र 5 घंटे में इतने यात्रियों को आखिर संक्रमण कैसे हो गया।
78
एयरवेज ने बताया कि क्रू मेंबर्स ने सारे प्रिकॉशंस ले रखे थे। यात्रियों की भी जांच के बाद ही उन्हें बोर्डिंग करवाया गया था। फिर भी उनकी रिपोर्ट फ्लाइट के बाद पॉजिटिव आना शॉकिंग है।
88
यात्रियों को खाने की सामग्री भी पैक्ड दी गई थी। सभी पैसेंजर्स और क्रू के लिए सैनेटाइजर की बॉटल्स थी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया था। फिर भी ऐसा कैसे हो गया, इसकी जांच की जा रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News