लाशों को नोच-नोचकर खा जाते हैं ये लोग, रोंगटे खड़े कर देगी अघोरियों की दुनिया से सामने आई तस्वीरें

हटके डेस्क: भारत में कई संस्कृति और सभ्यता के लोग रहते हैं। सबके जीने का अलग ढंग और अलग तरीका है। भारत में अघोरियों की काफी चर्चा होती है। आम जिंदगी से दूर इन अघोरियों की दुनिया बेहद अलग होती है। ये अघोरी भगवान शिव के भक्त होते हैं। इन्हें देखकर ही डर लगता है। अघोरियों के बारे में एक बात जो सबसे ज्यादा चर्चित है वो है उनका खान-पान। अघोरी जले मुर्दे खाते हैं और शवों के साथ तंत्र-साधना करते हैं। फोटोग्राफर जन स्क्वेरा ने भारत के इन अघोरियों की जिंदगी को बेहद नजदीक से कैमरे में कैद किया। फोटोग्राफर ने वाराणसी के शमशान घाट पर रहने वाले अघोरियों की तस्वीर खींची। इन तस्वीरों को देख आपका कलेजा कांप जाएगा। इन अघोरियों को लाशों से किसी तरह का डर नहीं होता। देखिए सोशल मीडिया पर इस फोटोग्राफर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें...  

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2020 9:04 AM IST / Updated: Jun 05 2020, 05:31 PM IST

112
लाशों को नोच-नोचकर खा जाते हैं ये लोग, रोंगटे खड़े कर देगी अघोरियों की दुनिया से सामने आई तस्वीरें

38 साल के पोलिश फोटोग्राफर जन स्क्वेरा जब वाराणसी घूमने आए थे, तब उनका संपर्क अघोरियों से हुआ था। इसके बाद उन्होंने इनकी जिंदगी को तस्वीरों में बेहद नजदीक से कैद कर लिया। ये अघोरी शवों से मांस नोच खाते है। और इंसानी खोपड़ी में पानी पीते हैं। 

212

जन स्क्वेरा की इन तस्वीरें में अघोरी समुदाय के सदस्यों को दिखाया गया। ये लोग पूजा-पाठ करते हुए हिन्दू धर्म को मानते हैं। 
 

312

अपने वाराणसी दौरे के दौरान जन स्क्वेरा इन अघोरियों से मिले थे। इनकी जिंदगी को देखने के बाद उन्होंने दुनिया को इसकी झलक दिखाने का फैसला किया। 

412

श्मशान घाट के पास रहने वाले एक अघोरी के घर के अंदर की तस्वीर। ये अघोरी अपने घर में खाली कॉफिन में सामान भी रख लेते है। 
 

512

कमरे में रखे एक बैग में सिर्फ इंसानों की खोपड़ी मिली। किसी आम इंसान के लिए ये इंसानी खोपड़ी डरावनी चीज हो सकती है, लेकिन ये अघोरी इसे आम चीज मानते हैं। 
 

612

तस्वीर में एक अघोरी इंसानी खोपड़ी से पानी पीते हुए। इस तस्वीर को इंटरनेशनल मीडिया में काफी सराहा गया। 
 

712

ये अघोरी सड़े मांस को खाते हैं। वैसे तो ये बाहरी लोगों से ज्यादा संपर्क नहीं रखते लेकिन जन स्क्वेरा ने इनसे दोस्ती कर लोगों को इनकी जिंदगी बेहद नजदीक से दिखाई। 
 

812

इंसानी खोपड़ी और शमशान घाट में जली लाश की राख लपेटे बैठे अघोरी की तस्वीर। 
 

912

इन अघोरियों को तंत्र विद्या के लिए जाना जाता है। ये लोग मरे लोगों की लाश खाते हैं।  
 

1012

ये अघोरी भगवान शिव के भक्त होते हैं। दुनियादारी से दूर ये अघोरी अकेले में साधना करते हैं।  

1112

 इन अघोरियों को किसी चीज से मोह नहीं होता। हर तरह की सुविधाओं से दूर अघोरी बेहद सादी जिंदगी जीते हैं।  

1212

ऐसा कहा जाता है कि अघोरी जिंदगी और मौत के बीच जीते हैं। ये ज्यादातर शमशान घाट के पास रहते हैं। और लाशों से तेल भी निकालते हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos