80 की महिला के झुर्रियों पर आया 35 के मोहम्मद का दिल, फेसबुक से शुरू हुए प्यार के लिए बीवी ने बदला धर्म

हटके डेस्क: प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती। वो तो किसी को भी किसी से कभी भी हो सकता है। ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं जब यकीन नहीं होता कि दो लोग कपल हैं। इसमें उम्र का फैसला, रंगभेद और भी कई फैक्टर्स शामिल होते हैं। कुछ रिश्ते तो अब सोशल मीडिया से भी शुरू होते हैं। आज जिस कपल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी मुलाकत फेसबुक पर हुई थी। इसमें महिला की उम्र 80 तो आदमी की उम्र 35 साल थी। लेकिन प्यार होना था और हो गया। अब इस कपल ने शादी कर ली है। महिला ने शादी के बाद भी सफाई दी कि ये शख्स उससे सच्चा प्यार करता है। इसमें दौलत का कोई रोल नहीं है। लेकिन लोग इस कपल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं इस अजब लव स्टोरी की गजब कहानी... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2020 8:19 AM IST

19
80 की महिला के झुर्रियों पर आया 35 के मोहम्मद का दिल, फेसबुक से शुरू हुए प्यार के लिए बीवी ने बदला धर्म

35 साल के मोहम्मद अहमद इब्राहिम की मुलाकात 80 साल की आईरिस जोंस से पिछले साल फेसबुक पर हुई थी। जहां मोहम्मद इजिप्ट में रहता था वहीं आईरिस ब्रिटेन में। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद आईरिश मोहम्मद से मिलने के लिए इजिप्ट जा पहुंची। 

29

इस साल की शुरुआत में एक टीवी शो में आए इस कपल को लेकर तब सनसनी मच गई थी जब आईरिश ने लाइव टीवी पर अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कई खुलासे किये। उसने बताया कि सालों बाद उसे प्यार का अहसास हुआ। 
 

39

अब अल वतन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने शादी कर ली है।इस शादी के बाद मोहम्मद ने कहा कि उसे ना तो आईरिश से पैसे चाहिए ना उसे ब्रिटेन की नागरिकता चाहिए। वो इजिप्ट में खुश है और खुद कमाकर अपनी पत्नी का ख्याल रख सकता है। 

49

बताया जा रहा है कि ये शादी इजिप्ट में ही हुई। साथ ही इसके लिए आईरिश ने इस्लाम कबूल किया। उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट ही रखा। दोनों के रिश्ते ने पहले ही काफी लाइमलाइट बटोर ली है। 

59

आईरिस और मोहम्मद के बीच पहली बातचीत फेसबुक पर हुई थी। बातें करते हुए ही दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद मोहम्मद ने फेसबुक पर अपने प्यार का इजहार कर दिया जिसके बाद आईरिश उससे मिलने इजिप्ट पहुंच गई। 
 

69

मोहम्मद ने कहा कि जब उसने आईरिश को पहली बार देखा तब ही समझ गया कि उसकी फीलिंग्स सच्ची है। मेल ऑनलाइन से बातचीत के दौरान मोहम्मद ने कहा था कि शुरुआत में वो नर्वस था लेकिन जैसे ही दोनों की नजरें मिली, उसे सच्चा प्यार मिल गया। वो काफी खुशनसीब है।  
 

79

मोहम्मद इजिप्ट के कैरो शहर में रहता है। पहले तो वो वेल्डिंग इंस्पेक्टर की जॉब कर रहा था लेकिन जब आईरिश उससे मिलने पहुंची तब उसने वो जॉब छोड़ दी। अभी वो अपने पेरेंट्स के साथ उनके तीन बेडरूम के घर में ही रहता है, जहां उसकी दो बहन और भाई भी साथ रहते हैं।  

89

वहीं आइरिश ब्रिटेन में रहती है। पहले वो क्लीनर थी। अब उन्हें सरकार से हर हफ्ते 19 हजार 5 सौ रूपये का भत्ता मिलता है। साथ ही वो 2 करोड़ 15 लाख के बंगले में रहती है। हालांकि, मोहम्मद  ने इस शादी का पैसों के साथ किसी कनेक्शन से इंकार कर दिया है। 

99

 मोहम्मद ने कहा कि आईरिश का फैसला है कि वो ब्रिटेन में रहना चाहती है या इजिप्ट में। वो किसी तरह के बंधन में नहीं है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार है और आखिर में दोनों बस एक साथ रहना चाहते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos