हटके डेस्क: इंसान की जिंदगी तब तक होती है जब तक उसकी सांसें चलती है। एक बार सांसें थमने के बाद उसका अस्तित्व खत्म हो जाता है। लेकिन इतिहास में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब कुछ लोग मौत के मुंह से वापस आ जाते हैं। आपने ऐसे कई मामलों के बारे में पढ़ा होगा जब मुर्दों को जिंदा होते देखा गया। अब ऐसा ही एक ताजा मामला रूस से सामने आया। यहां 81 साल की महिला पूरे 7 घंटे बाद मुर्दाघर के फ्रीजर में बिताकर जिंदा हो गई। जैसे ही उसे लोगों ने देखा, भूत समझ बैठे। लेकिन डॉक्टरी जांच में वो जीवित पाई गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में दुबारा एडमिट करवाया गया। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है।