हटके डेस्क: भारत में दहेज़ प्रथा काफी समय से चली आ रही है। समाज में अब दहेज़ को लोग शानो-शौकत की बात समझते हैं। लड़के के परिवार वाले जितना ज्यादा दहेज़ लेते हैं, उसका उतना शो-ऑफ किया जाता है। अमेरिका में रहने वाले फैशन डिजाइनर अली सीशन ने पाकिस्तानी महिला के साथ टाइअप कर दहेज़ प्रथा की सच्चाई लोगों के सामने रखी। इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटोस्टोरी में लाल रंग के जोड़े में दुल्हन के मां बाप और दुल्हन पर पड़ने वाले दहेज़ के बोझ को दिखाया गया है। ये वीडियोशूट फैशन वीक में किया गया। जहां फैशन डिजाइनर ने ब्राइडल कलेक्शन के साथ दहेज़ प्रथा पर चोट की। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
डिजाइनर अली सीशन ने समाज में दहेज़ की प्रथा को दर्शाने के लिए अपने लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन में जो थीम रखा वो वायरल हो रहा है। अली सीशन ने Pantene Hum Bridal Couture Week में फोटोशूट किया।
26
इसमें अपने लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए उन्होंने एक वीडियो शूट भी किया। इसमें एक माता-पिता को पहले खाली बैलगाड़ी, जिसे वो खुद खींच रहे थे, लाते हुए दिखाया गया।
36
इसके बाद दोनों ने गाडी के दहेज़ का सारा सामान भरा। इस गाड़ी का भार धीरे-धीरे बढ़ता गया। जब सारा सामान उसपर चढ़ा दिया गया, तब दुल्हन के जोड़े में लड़की की एंट्री हुई।
46
अब लड़की बैलगाड़ी को खींचने के लिए तैयार होती है। रोती दुल्हन खड़ी होती है लेकिन तभी वहां दूल्हा आ जाता है। दहेज लोभी दूल्हा भी बैलगाड़ी पर चढ़ जाता है।
56
अब रोती दुल्हन दूल्हे सहित उस गाड़ी को खींचती है। ये मार्मिक फोटोस्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग समाज की सच्चाई को लेकर बातें करते नजर आए।
66
वहीं लोग लहंगे के इस तरह की यूनिक लॉन्चिंग की तारीफ भी कर रहे हैं। अली सीशन हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होने दहेज़ को थीम में रखा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News